ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : रेड लिपस्टिक में 'भिड़े' की बेटी सोनू ने दिखाया दिलकश अंदाज, VIDEO वायरल

Updated at : 26 Oct 2020 10:21 AM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : रेड लिपस्टिक में 'भिड़े' की बेटी सोनू ने दिखाया दिलकश अंदाज, VIDEO वायरल

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Palak Sidhwani, sonu : तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो 12 सालों के दर्शकों को खूब हंसाता आ रहा है. शो में आत्माराम भिड़े की बेटी सोनू का किरदार पलक सिद्धवानी (Palak Sidhwani) निभा रही है. असल जिंदगी में पलक सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है. आये दिन एक्ट्रेस अपनी तसवीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती है. हाल ही में नवरात्रि पर पलक ने अपनी कुछ तसवीरें शेयर की थी, जिसपर खूब कमेंट आया था. अब उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

पलक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘बस यूं ही.’ सोनू वीडियो में माधुरी दीक्षित के गाने घाघरा पर पर अपने एक्सप्रेशन दे रही है. फैंस भी इनपर जमकर लाइक एंड कमेंट कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CA21XebAcM_/

पलक के इस वीडियो पर ढ़ेर सारे कमेंट्स आ रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘फिदा हो गए.’ एक ने लिखा, ‘आप तारक शो कभी मत छोड़ना, आप मुझे बहुत पसन्द हो.’ एक ने लिखा, ‘क्यूटनेस तो देखो मैडम जी की’. एक यूजर ने लिखा, ‘नजरें मेरी जम गई एक जगह पर और वो जगह है आपका चेहरा’.

हाल ही में एक्ट्रेस ने एक तसवीर को शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा था,’ सितारों की तरफ देखो… देखो कैसे वे आप के लिए चमक बिखेरते हैं.’ ये तसवीर पलक की सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. बता दें कि असल जिंदगी में पलक को डांस करना बेहद पसन्द है औऱ वो डांसिंग क्लासेज भी जाती है. साथ ही वो अपने हेल्थ का भी पूरा ख्याल रखती है. इसके लिए पलक जमकर एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट लेती है.

https://www.instagram.com/p/CGwr_PSJUSj/

वहीं, हाल ही में पलक सिद्धवानी सोशल मीडिया फैंस पर भड़क गई थी. दरअसल सोशल मीडिया पर लोग उनकी तसवीरें क्रॉप कर मीम्‍स शेयर करते हैं, जिस वजह से पलक भड़क गई हैं. पलक सिद्धवानी ने लिखा,’ सभी मीम्‍स बनाने वालों के लिए, फालतू नफरत फैलाने वाले पन्ने, पहली और आखिरी बार चेतावनी दे रहा हूं कि आप मेरी तसवीरों का इस्‍तेमाल करना बंद कर दें, मेरी तस्वीरों को फोटोशॉप करना बंद कर दें, मेरे बारे में घटिया बातें लिखना बंद कर दें. जब पहले से ही इतना कुछ हो रहा हो तो नफरत फैलाना बंद करें.’

Also Read: सपना चौधरी ने घूंघट ओढ़ स्टेज पर किया शानदार डांस, तहलका मचा रहा VIDEO

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola