Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में शैलेश लोढ़ा की होगी वापसी, सीरियल के डायरेक्टर के साथ शेयर की सेल्फी

Updated:
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में शैलेश लोढ़ा की होगी वापसी, सीरियल के डायरेक्टर के साथ शेयर की सेल्फी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो को अलविदा कह चुके शैलेश लोढ़ा की एक तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फोटो में एक्टर को शो के डायरेक्टर के साथ पोज देते देखा गया.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 14 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो के हर किरदार की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैंन-फॉलोइंग है. वह सभी किरेदारों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. शो को अलविदा कह चुके शैलेश लोढ़ा की एक तसवीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है. फोटो में एक्टर को शो के निर्देशक मालव राजदा संग पोज देते देखा जा सकता है. इस तसवीर को देखकर फैंस एक्टर की वापसी की मांग कर रहे है.

शैलेश लोढ़ा की तसवीर

मालव राजदा ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की, जिसमें टीएमकेओसी के क्रिएटिव सुपरवाइजर कुणाल खखखर, अभिनेता जतिन बजाज (भैलू) और तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा शामिल थे. मालव ने इसे कैप्शन दिया, “जिस व्यक्ति को मैंने शो में सबसे ज्यादा यह कहकर परेशान किया है, ‘मेहता साहब को छोड़ के बाकी सब का पैकअप’.”

फैंस कर रहे कमेंट

शैलेश लोढ़ा की इस तसवीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, “सर आप प्लीज शैलेश सर को वापस लेने के लिए असित कुमार मोदी को मनाएं…. प्लीज हमें ये वाले मेहता साहब चाहिए.” एक अन्य ने लिखा, “मेहता साहब को वापस लेके आओ प्लीज नए वाले अच्छे नहीं हैं.” शो के दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “क्यूं बोरिंग हो गया है…टीएमकेओसी.. लोग छोड़ के जा रहे हैं… ड्रैग हो रहा है.. प्लीज सभी पुराने स्टार्स को वापस लाएं.. प्लीज…”

Also Read: टाइगर के बेहद नजदीक जाकर वीडियो शूट करने पर रवीना टंडन ने दी सफाई, कहा- वन विभाग की जीप सही जगह…
सचिन श्रॉफ ने ली शैलेश लोढ़ा की जगह

आपको बता दें कि शैलेश लोढ़ा ने निर्माताओं के साथ मतभेदों के कारण शो को छोड़ दिया था. हालांकि अभी तक एक्टर ने इस बारे में कुछ भी खुलकर बात नहीं की है. शैलेश की जगह सचिन श्रॉफ ने ली है. उनके आने से शुरू में फैंस द्वारा स्वीकार नहीं किया गया था और उन्होंने शो को ट्रेंड करके और शैलेश लोढ़ा की वापसी की मांग करते हुए ट्विटर पर अपनी निराशा व्यक्त की थी.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola