टाइगर के बेहद नजदीक जाकर वीडियो शूट करने पर रवीना टंडन ने दी सफाई, कहा- वन विभाग की जीप सही जगह…

Updated:
विज्ञापन
टाइगर के बेहद नजदीक जाकर वीडियो शूट करने पर रवीना टंडन ने दी सफाई, कहा- वन विभाग की जीप सही जगह…

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन एक बार फिर विवादों में घिर गई है. बीते दिनों एक्ट्रेस का सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह बाघ के काफी करीब थी. अब एक्ट्रेस ने इसपर सफाई दी है.

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक्ट्रेस को मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की सफारी का मजा लेते देखा जा सकता है. हालांकि ये मजा उनके लिए अब सजा बन चुका है. जहां फॉरेस्ट रिजर्व अथॉरिटीज ने आपत्ति जताई है और जिप्सी ड्राइवर, ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को नोटिस भेजा है. अब अभिनेत्री ने इस मामले में सफाई दी है. उनका कहना है कि वन विभाग के लाइसेंस वाली जीप में सफर कर रही थी, जो निर्धारित ”पर्यटक पथ” पर ही चल रही थी.

रवीना टंडन ने दी सफाई

दरअसल, उनका यह बयान तब आया है, जब सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने वीडियो के सामने आने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी. जिसमें कथित तौर पर दिखाया गया है कि सफारी के दौरान रवीना का वाहन संरक्षित क्षेत्र में एक बाघ के पास आ गया था. बता दें कि रवीना 22 नवंबर को रिजर्व गई थी. उन्होंने ट्वीट किया कि वह सफारी पर वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रशिक्षित गाइड और चालकों के साथ गई थी. एक स्थानीय समाचार चैनल की 25 नवंबर की वीडियो रिपोर्ट साझा करते हुए रवीना ने ट्वीट किया, ”एक बाघ डिप्टी रेंजर की मोटरसाइकिल के पास आ गया था.” उन्होंने कहा, कोई यह नहीं बता सकता है कि बाघ कब और कैसे प्रतिक्रिया देगा. यह वन विभाग का लाइसेंसी वाहन था, उनके गाइड और चालक साथ थे, जिन्हें अपनी सीमाओं और वैधताओं की पूरी जानकारी है.


वन विभाग की गाड़ी में थी मौजूद

रवीना ने बताया कि वह और उनके साथ यात्रा कर रहे लोग चुप बैठे थे और उन्होंने बाघिन को आगे बढ़ते हुए देखा. अभिनेत्री ने कहा, हम पर्यटक पथ पर थे, जिसे बाघ अक्सर पार करते हैं. इस वीडियो में नजर आ रही बाघिन केटी को भी गाड़ियों के पास आने और गुर्राने की आदत है. एक अन्य ट्वीट में रवीना ने कहा कि बाघ अपने इलाके के राजा होते हैं और घटना के दौरान वे ”मूक दर्शक” भर थे. उन्होंने कहा, अचानक कोई भी गतिविधि उन्हें भी हैरान कर सकती है. सोशल मीडिया मंच पर सामने आए वीडियो में सफारी वाहन एक बाघ के करीब पहुंचते दिख रहा है. वीडियो में कैमरे के शटर की आवाज सुनाई देती है और एक बाघ उन लोगों पर दहाड़ता दिखाई दे रहा है.

Also Read: स्ट्रगल के दिनों में 8 लड़कों के साथ एक छोटे से कमरे में रहते थे अमिताभ बच्चन, कमाते थे महज इतने रुपये
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व गई थी रवीना

यह घटना मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में हुई. वन के उपसंभागीय अधिकारी (एसडीओ) धीरज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद उन्होंने कथित घटना की जांच शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि 22 नवंबर को रवीना के अभयारण्य के दौरे के दौरान उनका वाहन कथित तौर पर एक बाघ के पास पहुंच गया था. रवीना ने सतपुड़ा बाघ अभयारण्य के दौरे की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की थीं. (भाषा इनपुट के साथ)

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola