ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : जब जेठालाल और बबीता जी ने किया था डांस, ब्लू ड्रेस में बेहद बोल्ड दिखीं थी एक्ट्रेस, VIDEO

Updated at : 29 Jan 2021 11:13 AM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : जब जेठालाल और बबीता जी ने किया था डांस, ब्लू ड्रेस में बेहद बोल्ड दिखीं थी एक्ट्रेस, VIDEO

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Babita Ji, Jethalal, Iyer : सब टीवी पर आने वाले 'तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा' (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो में दर्शकों को जेठालाल यानी दिलीप जोशी (Dilip Joshi) और बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) की नोंक-झोंक काफी पसन्द आती हैं. जेठालाल किसी ना किसी तरीके से बबीता जी को इंप्रेस करने में लगे रहते है. इस बीच दोनों का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों साथ में डांस करते दिख रहे है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Babita Ji, Jethalal, Iyer : सब टीवी पर आने वाले ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो में दर्शकों को जेठालाल यानी दिलीप जोशी (Dilip Joshi) और बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) की नोंक-झोंक काफी पसन्द आती हैं. जेठालाल किसी ना किसी तरीके से बबीता जी को इंप्रेस करने में लगे रहते है. इस बीच दोनों का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों साथ में डांस करते दिख रहे है.

दरअसल, ये वीडियो मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. ये शो के सेट से एक बीटीएस वीडियो है. इस वीडियो में बबीता जी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ के गाने ‘मैंने तुझको देखा पर’ डांस प्रैक्टिस करती दिख रही हैं. साथ में उनके जेठालाल भी नजर आ रहे है. वहीं मिस्टर अय्यर भी डांस रिहसर्ल करते दिख रहे है.

https://www.instagram.com/tv/B2s1Lz0A2tD/

वीडियो में जेठालाल येलो जैकट में काफी जच रहे है, तो मिस्टर अय्यर लाल और सफेद रंग की जैकेट में नजर आ रहे हैं. वही बबीता जी ब्लू शिमरी ड्रेस में काफी बोल्ड और खूबसूरत लग रही है. उनका ये वीडियो पुराना है, लेकिन फैंस वीडियो को बार-बार देख रहे है. वीडियो पर अबतक 561,999 से ज्यादा लाइक्स आ चुके है.

Also Read: शहनाज गिल की इस तसवीर पर दिल हार बैठे फैंस, इंटरनेट पर वायरल हुई एक्‍ट्रेस की ये Bold Photo

‘तारक मेहता का उलटा चश्‍मा’ में जेठालाल और बबीता जी की फ्लर्टिंग के दर्शकों ने खूब मज़े लिए और आज भी ले रहे है. शो में बबीता जी किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता गोकुलधाम सोसाइटी की सबसे खूबसरत और मॉडर्न महिला हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुनमुन दत्ता को एक एपिसोड के लिए 60 हजार तक की फीस मिल जाती है.

जेठालाल ने जयमाला जोशी से शादी की है और दोनों की शादी 20 साल से ज्यादा हो गई है. दोनों दो बच्चों के माता-पिता भी है. जेठालाल ने कई शो और फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने एक खास पहचान दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola