ePaper

TMKOC: शो से रिप्लेस होंगे जेठालाल? इस पोस्ट से चकराया फैंस का दिमाग, जानिए क्या है सच्चाई

Updated at : 29 Jan 2022 11:58 AM (IST)
विज्ञापन
TMKOC: शो से रिप्लेस होंगे जेठालाल? इस पोस्ट से चकराया फैंस का दिमाग, जानिए क्या है सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल यानी दिलीप जोशी को लेकर खबर चल रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें शो से रिप्लेस किया जा रहा.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: छोटे पर्दे का कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. जेठालाल यानी दिलीप जोशी शो में शुरुआत से ही जुड़े है. फैंस उनके बोलने का अंदाज और एक्सप्रेशन की काफी तारीफ करते है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है एक्टर को शो से रिप्लेस किया जाने वाला है.

इस पोस्ट को देखकर फैंस हुए परेशान

दरअसल, द सेंसेबल टाइम्स नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने अपने पोस्ट में जेठालाल को लेकर एक पोस्ट किया. इसमें लिखा है सौरभ घाडगे, जेठालाल की जगह ले सकते हैं क्योंकि निर्माता अपना मेटावर्स, मेहतावर्स लॉन्च करने की योजना बना रहे है. ये खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई और फैंस ये जानकर काफी परेशान हो गए.

https://www.instagram.com/p/CZPO3NtPnmp/

फैंस कर रहे कमेंट्स

इस पोस्ट के वायरल होते ही मीडिया यूजर्स इसपर कमेंट करने लगे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ये सच है क्या. एक अन्य यूजर ने लिखा, अगर ऐसा होगा तो एक हफ्ते में तारक शो बंद हो जाएगा. एक अन्य यूजर ने लिखा, इन्हें नट्टू काका का रोल मिलने वाला है. एक और यूजर ने लिखा, प्लीज ऐसा मत करो.

Also Read: TMKOC: दयाबेन इन तीन डिमांड पूरी होने के बाद शो में करेंगी कमबैक! जानें क्या है ये शर्तें

जानिए क्या है सच्चाई

ये बात जैसे कंटेंट क्रिएटर सौरभ घाडगे के पास भी पहुंची और जिसके बाद एक्टर ने पूरा सच बताया. उन्होंने ऐसी अफवाहों का खंडन किया और कहा ये मस्ती मजाक था यार. बता दें कि दयाबने और जेठालाल की जोड़ी शो में सबसे ज्यादा पसन्द की जाती है. हालांकि शो से दयाबेन ने काफी लंबे समय से ब्रेक ले रखा है. उनके आने का फैंस इंतजार कर रहे है.

जेठालाल ने पहले शो छोड़ने की बात पर ये कहा था

इससे पहले भी जेठालाल के शो छोड़ने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. कुछ महीने पहले एक इंटरव्यू में दिलीप जोशी ने कहा था कि, “मेरा शो एक कॉमेडी शो है और इसका हिस्सा बनना मजेदार है. इसलिए जब तक मैं इसका आनंद लेता हूं, तब तक मैं इसे करता रहूंगा. जिस दिन मुझे ऐसा लगता है. मैं अब इसका आनंद नहीं ले रहा हूं, मैं आगे बढ़ूंगा.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola