Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के टीआरपी चार्ट में टॉप आने पर जेठालाल ने किया रिएक्ट, कहा- दया को बहुत मिस करता हूं
Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Jul 2025 9:45 AM
Jethalal on TMKOC trp
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने अबतक 4000 से ज्यादा एपिसोड पूरे कर लिए है. शो की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. कुछ समय से सीरियल टीआरपी चार्ट में टॉप पर है. इसपर अब जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने रिएक्ट किया है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा साल 2008 में शुरू हुआ था और अब साल 2025 आ गया है, फिर भी सीरियल की लोकप्रियता कम नहीं हुई है. शो ने 17 साल में अपनी जबरदस्त पकड़ बना ली है. शो के पंच लाइन तो अब दर्शकों को याद हो चुके हैं. पिछले दिनों मेकर्स भूतनी वाला ट्रैक लेकर आए थे, जिसकी वजह से शो की टीआरपी बढ़ी थी. टीआरपी लिस्ट में शो नंबर एक पर आ गया था. एक इंटरव्यू में जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने शो की शो के टीआरपी चार्ट में टॉप पर पहुंचने पर अपनी दिल की बात कही है.
तारक मेहता शो के ब्लॉकबस्टर टीआरपी पर क्या बोले दिलीप जोशी?
दिलीप जोशी ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टीआरपी चार्ट में नंबर वन पर रहने पर कहा, ये सब भगवान की दुआ है और ये एक सपना सा लगता है. एक्टर ने बताया कि जब शो ने 100 एपिसोड पूरे किए थे तब प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने हमें पार्टी दी थी. अब शो के 4500 एपिसोड पूरे हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि यकीन नहीं होता कि हम इतनी दूर तक आ गए हैं और ये सब भगवान की कृपा है.
दिलीप जोशी बोले- दयाबेन को वह मिस करते हैं
दिलीप जोशी ने असित मोदी को उन्हें जेठालाल की भूमिका देने के लिए शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा वह दिशा वकानी यानी दयाबेन को मिस करते हैं. उन्होंने साथ में कई सीन्स साथ में किए है और पुराने एपिसोड के रील्स देखकर उन्हें अच्छा लगता है. एक्टर ने कहा भगवान वाकई बहुत दयालु हैं और उन्होंने पूरी टीम पर कृपा की है.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकार
तारक मेहता का उल्टा चश्मा तारक मेहता के साप्ताहिक कॉलम, “दुनिया ने उंधा चश्मा” पर आधारित है. शो में दिलीप जोशी, सचिन श्रॉफ, अमित भट्ट, तनुज महाशब्दे, मुनमुन दत्ता, मंदार चंदवादकर जैसे कलाकार काम करते हैं. हालांकि 17 सालों में कई स्टार्स ने शो को अलिवदा भी कह दिया है.
यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: फाइनली असित मोदी ने दयाबेन की वापसी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- उन्हें वापस लाना…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










