Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में दयाबेन की वापसी पर भिड़े मास्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बीच में वो सेट पर आई थीं
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 30 Oct 2025 2:43 PM
तारक मेहता का उल्टा चश्मा, फोटो- इंस्टाग्राम
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में दयाबेन की वापसी पर भिड़े मास्टर यानी एक्टर मंदार चंदवादकर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने क्या कुछ कहा, आइए डिटेल में बताते हैं.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का सबका पसंदीदा कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. इस शो की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि यह टीआरपी चार्ट में अक्सर टॉप 5 में जगह बनाए रखता है. शो के हर किरदार को दर्शक बेहद पसंद करते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हमेशा दयाबेन की रहती है.
फैंस को दिशा वकानी की “हे मां, माताजी” वाली आवाज और उनका अनोखा अंदाज आज भी याद है. साल 2017 में दिशा ने शो छोड़ दिया था और तब से लेकर अब तक दर्शक उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच शो में भिड़े मास्टर का किरदार निभाने वाले एक्टर मंदार चंदवादकर ने दिशा के कमबैक पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.
दिशा वकानी की वापसी पर क्या बोले मंदार चंदवादकर?
शो में ‘आत्माराम भिड़े’ का किरदार निभाने वाले मंदार चंदवादकर ने हाल ही में Telly Masala को दिए इंटरव्यू में दिशा वकानी की वापसी पर बात की. उन्होंने बताया, “2017 में हमने आखिरी बार साथ शूट किया था. उस वक्त तक दिशा जी काम कर रही थीं, लेकिन बाद में वो अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी हो गईं.”
मंदार ने आगे कहा, “हम सभी चाहते हैं कि दिशा जी शो पर वापस आएं, लेकिन रील लाइफ से ज्यादा रियल लाइफ जरूरी होती है. उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है, उन्हें ही बेहतर पता है. किस चीज को प्राथमिकता देनी है, यह वही तय कर सकती हैं.”
उन्होंने यह भी बताया कि दिशा वकानी से उनकी कभी-कभी मुलाकात होती है, “बीच में वो सेट पर भी आई थीं और हम सब अच्छे से मिले थे.”
निर्माता असित मोदी ने दिशा वकानी को रिप्लेस करने पर क्या कहा था?
बता दें कि रक्षाबंधन के मौके पर निर्माता असित कुमार मोदी ने दिशा वकानी के साथ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके बाद फैंस में वापसी की उम्मीद और बढ़ गई थी. टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में असित मोदी ने कहा था, “हां, ये सवाल मुझसे लोग हमेशा पूछते हैं. सच कहूं तो, जब 2017 में दिशा ने शो छोड़ा था, तो मैं बहुत घबरा गया था. जेठालाल के साथ दया शो का सबसे अहम किरदार था. उनका बोलने का तरीका और एनर्जी पूरे देश में लोकप्रिय हो गए थे. इसलिए मैंने उन्हें बदलने के बारे में कभी नहीं सोचा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










