Kantara Chapter 1 Box Office: 28वें दिन हिट या फ्लॉप? भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ कमाने पर सबकी नजरें, जानें टोटल रिपोर्ट्स
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 30 Oct 2025 4:36 PM
कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 28 रिपोर्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
Kantara Chapter 1 Box Office: ऋषभ शेट्टी की फिल्म 600 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है. ऐसे में आइए 28वें दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और फिल्म का हिट या फ्लॉप होना, जानते हैं.
Kantara Chapter 1 Box Office: ऋषभ शेट्टी की पौराणिक ड्रामा फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ को थिएटर्स में रिलीज हुए अब 28 दिन पूरे हो चुके हैं. 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुई यह फिल्म न केवल दर्शकों बल्कि क्रिटिक्स की भी पसंद बनी हुई है. फिल्म के निर्देशक, लेखक और लीड एक्टर, तीनों भूमिकाएं ऋषभ शेट्टी ने खुद निभाई हैं.
‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर ‘छावा’ का वर्ल्डवाइड लाइफटाइम रिकॉर्ड ₹807.91 करोड़ तोड़ दिया है. अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ का माइलस्टोन पार कर पाएगी. ऐसे में आइए बताते हैं फिल्म के डे 28 का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.
कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 28 रिपोर्ट
2022 में आई सुपरहिट ‘कांतारा’ का यह प्रीक्वल, पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर छाया हुआ है. Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 28वें दिन दोपहर 1 बजे तक लगभग ₹2.50 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म की कुल भारतीय कमाई ₹599.15 करोड़ तक पहुंच चुकी है. हालांकि, यह शुरूआती आंकड़े हैं और रात की कमाई के बाद साफ हो जाएगा कि ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 600 करोड़ का माइलस्टोन हासिल किया या नहीं.
हिट या फ्लॉप?
₹125 करोड़ के बजट में बनी ‘कांतारा चैप्टर 1’ अब अपने बजट से करीब पांच गुना अधिक कमा चुकी है. यानी फिल्म अब तक क्लीन हिट है. हालांकि, फिल्म की कमाई पर थोड़ा असर इसके ओटीटी डेब्यू से पड़ा है. फिल्म 31 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में स्ट्रीम होगी. वहीं, हिंदी वर्जन 8 हफ्तों बाद ओटीटी पर आएगा.
डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
| दिन | कमाई (₹ करोड़) |
|---|---|
| Day 1 | 61.85 |
| Day 2 | 45.40 |
| Day 3 | 55.00 |
| Day 4 | 63.00 |
| Week 1 Total | 337.40 |
| Week 2 Total | 147.85 |
| Week 3 Total | 78.85 |
| Week 4 (Day 28 तक) | 35.05 |
| Total (Day 28 Early Reports) | ₹599.15 करोड़ |
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










