Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दयाबेन की वापसी पक्की! तारक मेहता टीम के इन स्टार्स के साथ आई नजर

Updated:
विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा 15 सालों से टीवी पर आ रहा है. शो हाल ही में दयाबेन की वापसी को लेकर चर्चा में था. हालांकि शो में वो वापस नहीं लौटी और सीरियल को फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा. अब एक बार फिर दिशा वकानी चर्चा में आ गई. चलिए बताते है इसकी क्या वजह है.

विज्ञापन
undefined

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन यानी दिशा वकानी की वापसी का फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं. एक्ट्रेस 6 सालों से सीरियल में नजर नहीं आ रही है.

undefined

दिशा वकानी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा से साल 2017 में ब्रेक लिया था. उसके बाद स�� ही वो शो में वापस नहीं आई. हालांकि शो में उनके आने की खबरें आती रहती है.

undefined

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की वापसी के बीच दिशा वकानी की एक तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. तसवीर में एक्ट्रेस पलक सिधवानी, नितेश भलूनी, सुनयना फौजदार के साथ पोज देती दिख रही है.

undefined

दिशा वकानी अपनी बेटी के साथ दिख रही है. एक्ट्रेस ने लाल आउटफिट पहना हुआ है और उसमें वो काफी खूबसूरत दिख रही है. उनकी बेटी भी काफी प्यारी लग रही है.

undefined

वहीं, हाल ही में तारक मेहता शो में दिखाया गया था कि जेठालाल बहुत खुश है, क्योंकि सुंदर ने उसे आश्वासन दिया है कि वह दया को दिवाली के दौरान गोकुलधाम वापस लाएगा. गोकुलधाम वासी भी इस खबर से काफी खुशी थी.

undefined

दयाबेन तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापस नहीं लौटी और इस वजह से मेकर्स को यूजर्स ने काफी ज्यादा ट्रोल किया. यूजर्स ने मेकर्स पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनकी भावनाओं के साथ खेला.

undefined

दिशा वकानी ने 2008 में सिटकॉम में मुख्य महिला भूमिका निभाई थी. शो में उनकी एक्टिंग और और जिस तरह से वो बोलती थी, वो दर्शकों को काफी पसंद आती थी.

undefined

कुछ समय पहले दिशा वकानी अपने पति और बच्चों के साथ नजर आई थी. वो किसी प्रोगाम में नजर आई थी. उनके साथ उनके पति मयूर भी दिखे थे.

undefined

हाल ही के कुछ सालों में तारक मेहता का उच्टा चश्मा को कई किरदारों ने अलविदा कहा है. उसमें दिशा वकानी, भव्या गांधी, जेनिफर मिस्त्री, शैलेश लोढ़ा और नेहा मेहता, राज अनादकट का नाम शामिल है.

undefined

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सोनू यानी पलक सिधवानी ने दयाबेन की तसवीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. बता दें कि पलक ने शो में निधि भानुशाली को रिप्लेस किया था.

Also Read: Anupama: लीप से पहले ऐसे खत्म होगा अनुपमा और अनुज का रिश्ता! शाह-कपाड़िया परिवार से तोड़ेगी सारे रिश्ते
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola