TMKOC: तारक शो में वापसी करेंगी दिशा वकानी उर्फ दयाबेन? दिलीप जोशी ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दिलीप जोशी से जब पूछा गया कि वो शो में दिशा वकानी को मिस करते है? इसपर एक्टर ने कहा, दिशा को शो से ब्रेक लिए 5 साल हो चुके है. अब वो वापस आएंगी या नहीं ये सिर्फ प्रोडक्शन हाउस ही जानता है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों कई वजहों से चर्चा में है. शैलेश लोढ़ा के शो छोड़ने से उनके चाहने वाले काफी अपसेट है. तो दयाबेन की वापसी वाली खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है. ऐसे में फैंस उत्साहित है कि क्या सच में दिशा वकानी शो में वापसी कर रही है. इसपर जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने चुप्पी तोड़ी है.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिशा वकानी की लौटने की खबरें अक्सर सोशल मीडिया पर आती है. ऐसे में फैंस की उम्मीद बढ़ जाती है कि वो उन्हें फिर से शो में देख पाएंगे. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘दिलीप जोशी से जब पूछा गया कि वो शो में एक्ट्रेस को मिस करते है? इसपर एक्टर ने जवाब दिया, दिशा को शो से ब्रेक लिए 5 साल हो चुके है. अब वो वापस आएंगी या नहीं ये सिर्फ प्रोडक्शन हाउस ही जानता है और मैं इसमें नहीं पड़ना चाहूंगा.’
दिलीप जोशी ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, मुझे खुशी है कि दर्शकों ने दिशा के जाने के बाद भी शो को बहुत प्यार और अटेंशन दिया. वहीं, हाल ही में दिशा वकानी मां बनी है. इसके लिए उन्हें बधाई देते हुए एक्टर ने कहा, ‘मुझे यह जानकर खुशी हुई कि दिशा एक बच्चे की मां बन गई है. वह मेरी को-एक्ट्रेस है और दर्शकों ने हमेशा हमें शो में देखकर एजॉय किया है. मैं उसके और उसके परिवार के लिए खुश हूं.’
Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : इनके साथ दिशा वकानी को डिनर डेट पर जाने की ख्वाहिश? दयाबेन ने बताया था नाम
हाल ही में दिशा वकानी ने एक बेटे को जन्म दिया. ये उनका दूसरा बच्चा है. इस खबर के बारे में उनके पति मयूर पांड्या और एक्ट्रेस के भाई मयूर वकानी ने कंफर्म किया था. मयूर ने बताया था कि वो दोबारा मामा बनकर काफी खुश है. बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मयूर, दयाबेन के भाई सुन्दरलाल का रोल निभाते है.
कुछ महीने पहले दिलीप जोशी के तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ने की खबर आई थी. हालांकि एक्टर ने ऐसी खबरों को सिर्फ अफवाह बताया था. वहीं, शैलेश लोढ़ा ने शो को अलविदा कह दिया है. इसके बाद ही मुनमुन दत्ता की शो छोड़ने की खबरें आई. ऐसी खबर है कि उन्हें बिग बॉस ओटीटी में भाग लेने के लिए ऑफर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




