ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : 'बबीता जी' ने शेयर की ये ग्‍लैमरस फोटोज, दिलकश पोज देती नजर आईं एक्‍ट्रेस

Updated at : 07 Oct 2020 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : 'बबीता जी' ने शेयर की ये ग्‍लैमरस फोटोज, दिलकश पोज देती नजर आईं एक्‍ट्रेस

taarak mehta ka ooltah chashmah babita ji aka munmun dutta shares bold and beautiful photos fans says this bud : टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लगातार दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. शो का हर किरदार लोगों को फेवरेट है. शो में जेठालाल और बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) के बीच चलने वाली प्यार भरी नोंक-झोंक दर्शकों को खूब भाती है. बबीता गोकुलधाम सोसाइटी की सबसे खूबसरत और मॉडर्न महिला हैं और असल जिंदगी में भी काफी ग्लैमरस हैं.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लगातार दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. शो का हर किरदार लोगों को फेवरेट है. शो में जेठालाल और बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) के बीच चलने वाली प्यार भरी नोंक-झोंक दर्शकों को खूब भाती है. बबीता गोकुलधाम सोसाइटी की सबसे खूबसरत और मॉडर्न महिला हैं और असल जिंदगी में भी काफी ग्लैमरस हैं. अब मुनमुन दत्‍ता ने अपनी कुछ खूबसूरत तसवीरें शेयर की हैं जिसमें वह बेहद स्‍टाइलिश नजर आ रही हैं.

इन तस्वीरों में मुनमुन दत्ता गोल्डन कलर के आउटफिट में किलर लुक में पोज देती नजर आ रही है. य‍ह तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग इन तसवीरें पर ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं. कई यूजर्स उन्‍हें अप्‍सरा बता रहे हैं. एक यूजर ने‍ लिखा,’ अब तक सुना था स्वर्ग में अप्सरा रहती हैं पर अब पता चला कि अप्सरा हमारी पृथ्वी पर भी है.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप पर दिल आ गया मैम.’

हर तसवीर में दिखती है खूबसूरत

एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अपने फैंस के साथ लगातार जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अपने इंस्टग्राम एकाउंट पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं. हर तसवीर में वो खास दिखती है. कभी वह गोल्डन फुल लेंथ सीक्वेंस में दिखती हैं, तो कभी कट ऑउट स्लीव्स के सूट में. फैंस को वो हर लुक में बेहद पसन्द आती है.

https://www.instagram.com/p/CF4iCE2hNW0/

इस टीवी सीरियल से की करियर की शुरुआत

मुनमुन दत्ता ने अपनी पढ़ाई पुणे से की और पढ़ाई खत्म होने के बाद वो मुंबई आ गई थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुनमुन ने 2005 में टीवी सीरियल हम सब बाराती से करियर की शुरुआत की थी. साल 2008 में वो तारक मेहता से जुड़ी और अब तक इस शो में ही है. बबीता जी के किरदार ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया. इसके अलावा बबीता जी बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के साथ एक पेन के ऐड में भी काम किया है. फिल्मों की बात करें तो वो मुंबई एक्सप्रेस’ और 2006 में आई ‘हॉलिडे’ में भी दिखीं थी.

Also Read: Mirzapur 2 : इस एक्टर को था मिर्ज़ापुर 2 का सबसे ज़्यादा इंतजार… जानें कितना खास है इनका किरदार

एक एपिसोड की फीस

शो में कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर और बबीता कृष्णन अय्यर की बेमेल जोड़ी तो आप अच्छी तरह जानते हैं. जेठालाल और बबीता जी के बीच चलने वाली प्यार भरी नोंक-झोंक दर्शकों को खूब भाती है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुनमुन दत्ता को एक एपिसोड के लिए 60 हजार तक की फीस मिल जाती है.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola