ePaper

TMKOC: ना जेठालाल ना टप्पू इस शख्स से प्यार करती हैं बबीता जी, खुलेआम किया अपने प्यार का इजहार

Updated at : 30 Dec 2021 1:11 PM (IST)
विज्ञापन
TMKOC: ना जेठालाल ना टप्पू इस शख्स से प्यार करती हैं बबीता जी, खुलेआम किया अपने प्यार का इजहार

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता ने अपने लव लाइफ के बारे में कुछ खुलासे किए है. इनमें उन्होंने बताया कि वह अभी किसके प्यार में हैं.

विज्ञापन

Munmun Dutta Love: सब टीवी का कॉमेडी टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पिछले 13 सालों से दर्शकों को फुल ऑन एंटरटेन कर रहा है. शो के हर किरेदार को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते है. सभी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. सीरियल में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता की एक्टिंग दर्शकों को खबू पसंद आती है. शो में उनकी ब्यूटी के चार्म के जेठालाल दीवाने है. जेठालाल और बबीता जी की केमिस्ट्री फैंस को काफी अच्छी लगती है.

हाल ही में मुनमुन दत्ता के टप्पू संग अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी. अब मुनमुन दत्ता ने अपने लव लाइफ के बारे में कुछ खुलासे किए है. इनमें उन्होंने बताया कि वह अभी किसके प्यार में हैं. वहीं उस शख्स का नाम भी बताया है. मुनमुन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि वो किसे सबसे ज्यादा प्यार करती हैं. इस दौरान न तो उन्होंने जेठालाल का नाम लिया, न ही टप्पू का नाम लिया.

मुनमुन दत्ता ने वीडियो में पूछा कि ‘क्या आप इस वक्त प्यार में हैं?’ जिसपर बबीता ने शर्मा के जवाब देते हुए कहा कि हां मैं खुद से ही प्यार करती हुं. मुनमुन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग इसपर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘जेठालाल और टप्पू ये देखकर काफी खुश हुआ होगा.’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आपने तो टप्पू का दिल तोड़ दिया.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपकी इसी अदा पर तो सिरीयल में जेठालाल आपके कायल हुए हैं.’

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू भिड़े ने शेयर किया पूल वीडियो, समंदर किनारे भी दिये दिलकश पोज

आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता और टप्पू यानी राज अनादकत के अफेयर की खबरें खूब उड़ी थी. दोनों की साथ की फोटोज जमकर वायरल हुई थी. जिसके बाद मुनमुन दत्ता को इसके लिए काफी ट्रोल भी किया गया था. हालांकि बाद में राज ने इनसब बातों को महज अफवाह करार दिया था.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या दयाबेन के बाद जेठालाल शो को कहने वाले हैं अलविदा?जानिए एक्टर ने क्या कहा

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola