Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: हमेशा के लिए गोकुलधाम छोड़कर चला जाएगा अब्दुल, इस कारण लिया इतना बड़ा फैसला

Published by : Ashish Lata Updated At : 24 Aug 2024 12:34 PM

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अब्दुल हमेशा के लिए गोकुलधाम छोड़कर चला जाएगा. इसके पीछे का कारण काफी शॉकिंग है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 16 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो के हर एक एपिसोड को दर्शक बड़े ही चाव से देखते हैं. जहां गोकुलधाम सोसाइटी में जेठालाल-भिड़े और पोपटलाल की लड़ाई सभी के घरों में खूब हंसी लेकर आती है. लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि अब्दुल अचानक गायब हो गया है. जिसके बाद सभी सोसाइटी वाले परेशान है. वह उसे हर जगह ढूढ़ते है और पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज करवाते है.

इस परेशान में घिर गया है अब्दुल

जब सारे सोसाइटी वाले अपने घर चले जाते हैं, तो अब्दुल उन्हें पीछे से देखकर कहता है कि अब मैं हमेशा के लिए यहां से चला जाऊंगा. कुछ ही दिन है जब मैं उनके साथ रह सकता हूं. जिसके बाद उसका परछाई आता है और कहता है कि तुम बता क्यों नहीं देते सभी को कि तुम्हारे पास कर्ज है और इसलिए तुम दुकान बेचकर जा रहे हो. इसपर अब्दुल कहता है कि मेरा किसी को बिना बताए ही जाता ठीक है और मेरे में हिम्मत नहीं है कि मैं ये बता सकूं.

क्या अब्दुल दुकान बेचकर छोड़ देगा गोकुलधाम सोसाइटी

बाद में अब्दुल किसी दुकान बेचने वाले को बुलाता है और उसे जल्द से जल्द बेचने के लिए कहता है. वह भी यही कहता है कि सबको बता दो, वो तुम्हारी मदद करेंगे, लेकिन अब्दुल कहता है कि मैं उनकी अच्छाई का फायदा नहीं उठा सकता. फिर किसी ऑफिस के काम से भिड़े अब्दुल को बुलाता है, जो वह चुटकी में कर देता है. इसपर पोपटलाल कहता है कि तुम अगर नहीं होते तो क्या होता. इसपर अब्दुल कहता है कि अब मेरे बिना जीने की आदत डाल लो. क्या अब्दुल सच में सोसाइटी हमेशा के लिए छोड़कर चला जाएगा या फिर कहानी में कोई ट्विस्ट आने वाला है.

क्या अब्दुल छोड़ देगा तारक मेहता का उल्टा चश्मा या कहानी में आएगा कोई ट्विस्ट

हाल ही में ऐसी खबरें सामने आईं कि सीरियल में अब्दुल का किरदार निभाने वाले शरद सांकला ने शो छोड़ दिया है. हालांकि ईटाइम्स से बात करते हुए एक्टर ने कहा, ”नहीं, यह खबर बिल्कुल झूठ है. मैं कहीं नहीं जा रहा हूं और शो का हिस्सा हूं. शो की कहानी ऐसी है कि मेरा किरदार नहीं है, लेकिन बहुत जल्द अब्दुल वापस आएगा. यह कहानी का हिस्सा है. यह बहुत प्यारा और लंबे समय तक चलने वाला शो है और मुझे अब्दुल के किरदार के कारण जाना जाता है, यह एक बड़ी उपलब्धि है. मैं शो क्यों छोड़ूंगा? मैं शो छोड़ने के बारे में सोच भी नहीं सकता.”

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah से अचानक निकाले गए थे गुरुचरण सिंह, बोले- मैं शॉक्ड होकर…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दयाबेन की इस आदत से जेठालाल को होती थी दिक्कत, दिलीप जोशी बोले- वह शिकायत…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: नए गोली ने कुश शाह को रिप्लेस करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी को कॉपी नहीं…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola