ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah छोड़ने पर अब्दुल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं जिंदगी में कभी…

Updated at : 23 Aug 2024 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
Sharad Sankla tmkoc

Sharad Sankla tmkoc

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में हम देखते हैं कि अब्दुल गोकुलधाम सोसाइटी से लापता हो गया है. हर कोई उसकी तलाश कर रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने लगी कि कहीं शरद सांकला ने शो छोड़ तो नहीं दिया है. अब एक्टर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 16 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. सीरियल के हर एक किरदार की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनके बारे में छोटी से छोटी अपडेट जानना पसंद करते हैं. कुछ समय पहले गोली का रोल निभाने वाले कुश शाह ने शो को अलविदा कह दिया था. जिसके बाद रूमर्स आने लगी कि अब्दुल ने भी शो छोड़ दिया है. वहीं तारक मेहता का लेटेस्ट एपिसोड भी कुछ ऐसा ही था, जहां अब्दुल लापता हो जाता है और पूरे सोसाइटी वाले उसे ढूढ़ते है. अब शरद सांकला ने सीरियल क्विट करने पर चुप्पी तोड़ी है.

क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ रहे हैं शरद सांकला

शरद सांकला ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने की अफवाहों को खारिज किया. उन्होंने पिंकविला संग बात करते हुए कहा, “ऐसा नहीं है… दर्शकों को गलत खबरें मिल रही हैं… ये बस शो का एक ट्रैक है… जल्दी अब्दुल गोकुलधाम सोसाइटी लौटेगा. इतना अच्छा प्रोडक्शन घर है, नीला टेलीफिल्म्स. असित मोदी इतने अच्छे इंसान हैं… मैं जिंदगी में ये शो नहीं छोड़ सकता… अब्दुल भाई कभी तारक मेहता का उल्टा चश्मा नहीं छोड़ेंगे.”

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट ट्रेक में क्या है खास

शरद सांकला के शो छोड़ने की चर्चा मौजूदा ट्रैक अब्दुल के लापता होने के इर्द-गिर्द घूमने के साथ शुरू हुई. जहां हम एपिसोड में देखते हैं कि अब्दुल गोकुलधाम सोसाइटी से लापता हो जाता है और पूरे गोकुलधाम वाले उसे इधर-उधर ढूंढ़ते हैं. भिड़े से लेकर टप्पू सेना तक सभी उसके घर भी जाते है, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगता है. जिसके बाद एक आदमी आता है और कहता है कि अब्दुल ने उससे 50 हजार रुपये का कर्जा लिया है. यही नहीं सामान डिलीवरी करने वाला शख्स भी यही कहता है. जिसके बाद सोसाइटी वाले पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हैं.

कुश से पहले और कौन से स्टार्स ने सीरियल को कहा है अलविदा

कुश के अलावा, तारक मेहता का उल्टा चश्मा से शैलेश लोढ़ा, अंजलि मेहता, जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, गुरुचरण सिंह, झील मेहता, निधि भानुशाली, भव्या गांधी और राज अनादकट और घनश्याम नायक जैसे स्टार्स जा चुके हैं.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah से अचानक निकाले गए थे गुरुचरण सिंह, बोले- मैं शॉक्ड होकर…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दयाबेन की इस आदत से जेठालाल को होती थी दिक्कत, दिलीप जोशी बोले- वह शिकायत…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: नए गोली ने कुश शाह को रिप्लेस करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी को कॉपी नहीं…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola