Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: नए गोली ने कुश शाह को रिप्लेस करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी को कॉपी नहीं…

Published by : Ashish Lata Updated At : 02 Aug 2024 8:16 AM

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा हर किसी का फेवरेट शो है. हाल ही में कुश शाह ने सीरियल को अलविदा कहा. जिसके बाद उनकी जगह धर्मित शाह ने ली. अब उन्होंने कुश को रिप्लेस करने और दोनों की तुलना की जाने पर बात की है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 16 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस हर एक कैरेक्टर को काफी ज्यादा पसंद करते हैं. चाहे वो जेठालाल-बापूजी की जुगलबंदी हो या फिर गोकुलधाम सोसाइटी की महिला मंडल और पुरुष मंडली हो, हर किसी की एक्टिंग देखने वालों के घरों में अनलिमिटेड हंसी लेकर आता है. हालांकि बीते दिनों टप्पू सेना के एक मेंबर गोली उर्फ कुश शाह ने सीरियल को अलविदा कह दिया था. अब उनकी जगह नए गोली यानी धर्मित शाह ने ले ली है.

धर्मित शाह ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर की बात

धर्मित शाह जब पहले एपिसोड में आए, तो दर्शकों ने उन्हें खुले दिल से स्वीकार किया. ईटाइम्स संग बात करते हुए धर्मित ने कुश शाह को रिप्लेस करने पर और उन्हें ये रोल कैसे ऑफर हुआ, इस बारे में बात की. नए गोली ने कहा, तारक मेहता का उल्टा चश्मा मेरा फेवरेट शो है और मैं इसका हिस्सा बनकर खुद को लकी मानता हूं. उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदारी है मेरे पर, जो मुझे बखूबी निभानी है. मैं अपने रोल के लिए काफी कॉन्फिडेंट हूं.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah को 16 साल बाद कुश शाह ने कहा अलविदा, ये शख्स बना नया गोली

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah का ये किरदार आज तक नहीं आया है नजर, हर रोज होती है चर्चा, आप जानते हैं कौन है वो

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोकुलधाम सोसाइटी में आएगा तूफान, पोपटलाल को नहीं छोड़ेगा भिड़े, गोली से हुई बड़ी भूल

कुश शाह को रिप्लेस करने क्या बोले धर्मित शाह

कुश शाह को रिप्लेस करने पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि तुलना नहीं की जा सकती है, क्योंकि हम दोनों एक अलग पर्सनैलिटी है. गोली फुडी है और मैं भी हूं, लेकिन मस्ती का लेवल जो कुश का था, उतना मेरे में नहीं है, लेकिन मैं मेहनत कर रहा हूं कि मैंच कर सकूं. मैं कुश को कॉपी नहीं करना चाहता हूं, बस गोली को अलग स्टाइल में करने की कोशिश करूंगा.

टप्पू सेना संग खूब मस्ती करते हैं धर्मित

उन्होंने कहा कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा मेरे करियर का टर्निंग पॉइंट है. अब देखना ये है कि लोग मुझे कितना प्यार करते हैं. धर्मित ने कहा कि टप्पू सेना के साथ जितना ऑनस्क्रीन मस्ती करता हूं, उससे कही ज्यादा ऑफस्क्रीन शरारत करता हूं, सबने सेट पर मुझे काफी प्यार दिया है. आगे भी ऐसा ही होगा और असित कुमार मोदी जी ने जो भरोसा दिखाया है, उसे पूरा करके दिखाऊंगा.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्यों टूटी मधुबाला संग पोपटलाल की शादी, असित कुमार मोदी बोले- सही समय पर…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola