Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दयाबेन की इस आदत से जेठालाल को होती थी दिक्कत, दिलीप जोशी बोले- वह शिकायत…
Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Aug 2024 1:48 PM
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल और दयाबेन की जोड़ी दर्शकों को खूब हंसाती थी. हालांकि दिशा अब शो में दिखाई नहीं देती हैं. एक इंटरव्यू में जेठालाल ने खुलासा किया था कि दिशा की ये आदत उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है. आइये जानते है क्या है वो.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सिटकॉम तारक मेहता का उल्टा चश्मा भारतीय टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय शोज में से एक है और इसकी फैन-फॉलोइंग बड़ों से लेकर छोटों तक में है. 90 दशक के बच्चों को इसने खूब एंटरटेन किया है. आज भी ऑडियंस इसे उनते ही चाव से देखते है, जितना 16 साल पहले देखा करते थे. दयाबेन और जेठालाल की जोड़ी काफी पॉपुलर है. दिशा वकानी और दिलीप जोशी की केमिस्ट्री आइकॉनिक बन गई. हालांकि कुछ साल पहले दिशा ने शो छोड़ दिया था. उनकी अनुपस्थिति ने एक खालीपन छोड़ दिया है, दर्शक जेठालाल के साथ उनके फिर से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
जेठालाल के इस क्वॉलिटी को पसंद करती हैं दिशा वकानी
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लिए जेठालाल और दयाबेन के रूप में एक साथ काम करने के दौरान दिलीप जोशी और दिशा वकानी काफी अच्छे दोस्त बन गए थे. वह ऑफ स्क्रीन काफी मस्ती करते थे. एक इंटरव्यू में जब दिलीप और दिशा से पूछा गया था कि वो एक दूसरे में क्या पसंद और क्या नापसंद करते हैं. दिशा वकानी ने कहा था, “दिलीप जी का अपने परिवार के प्रति जो प्यार है, वह मुझे पसंद है. उनमें ऐसा कुछ भी नहीं है, जो मुझे नापसंद हो.”
जेठालाल को दिशा की ये आदत बिल्कुल नहीं पसंद
इस बीच, डेक्कन क्रॉनिकल के साथ बातचीत में, दिलीप जोशी ने पहली बार बताया था कि उन्हें दिशा वकानी में क्या नापसंद है. जेठालाल ने कहा, ”मुझे यह बात पसंद और नापसंद है कि वह कभी शिकायत नहीं करती. कभी-कभी, अगर लोग अनकंफर्टेबल महसूस करते हैं या उन्हें किसी चीज से कोई समस्या है, तो उन्हें शिकायत करनी चाहिए, लेकिन वह कभी शिकायत नहीं करती.” हालांकि, दोनों अभिनेताओं ने यह भी कहा था कि उनके मन में एक-दूसरे के लिए बहुत सम्मान है और उन्होंने एक-दूसरे को महान अभिनेता बताया.
कब करेंगी दिशा वकानी अपना कमबैक
दिशा वकानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपनी दयाबेन की भूमिका के लिए जानी जाती हैं. उन्हें बोलने के स्टाइल और मजाकिया अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आता था. जब से दिशा ने शो को छोड़ा है, फैंस उन्हें अक्सर याद करते हैं. कभी-कभी उनकी री-एंट्री की खबरें भी आती है, लेकिन आजतक उन्हें शो में देखा नहीं गया है. दूसरी ओर, दिलीप जोशी एक मंझे हुए अभिनेता रहे हैं, वह जेठालाल की भूमिका से पूरी दुनिया में पॉपुलर हो गए. आज बच्चा-बच्चा उन्हें जानता है और उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहता है.
Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दिलीप जोशी ने उन किरदार को किया याद… जिन्होंने शो को कह दिया है अलविदा`
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










