सस्पेंस थ्रिलर देखने के हैं शौकीन, तो अभी OTT पर देख डाले एनिमल जैसी ये 7 फिल्में, ट्विस्ट-टर्न देख चकरा जाएगा सिर

suspense thriller film
OTT: रणबीर कपूर की एनिमल तो लगभग सभी ने देखी ही होगी. सस्पेंस थ्रिलर को काफी ज्यादा पसंद किया गया था. अगर आप भी ऐसी मूवीज देखने में इंटरेस्टेड हैं, जो आज आपको इससे मिलती-जुलती कुछ फिल्मों के नाम बताएंगे, जिसमें बदला लेने की भावना और अपकमिंग ट्विस्ट आपको हैरान कर देगी.
OTT: एनिमल जैसी फिल्में एक्शन और क्राइम शैली वाली फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आती है. ऐसे में अगर आप क्राइम ड्रामा, सस्पेंस थ्रिलर जैसी मूवीज पसंद करते हैं. तो इन फिल्मों को देखना बिल्कुल भी मिस न करें. लिस्ट में बदलापुर से लेकर कबीर सिंह तक शामिल है.

अर्जुन रेड्डी (Arjun Reddy)
विजय देवरकोंडा स्टारर फिल्म अर्जुन रेड्डी देशमुख की जिंदगी को दिखाता है, जो शराब और गुस्सा करने वाला एक सर्जन रहता है. जब उसे पता चलता है कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी और से शादी कर रही है, तो वह खुद को बर्बाद कर लेता है. मूवी को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर एंजॉय कर सकते हैं.

Also Read- Heeramandi OTT: हीरामंडी का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट
कबीर सिंह (Kabir Singh)
कबीर सिंह को संदीप रेड्डी वांगा ने निर्देशित किया है और आप इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. कहानी की बात करें तो, शाहिद को प्रीति सिक्का नाम की एक लड़की से पहली नजर में ही प्यार हो जाता है. फिर कैसे ये दोनों अलग होते हैं और वह प्रीति को भूलाने के लिए शराब पीना शुरू कर देता है, इसको फिल्मी पर्दे पर काफी अच्छे से दिखाया गया है.

गजनी (Ghajini)
अगर आपको सस्पेंस वाली फिल्में पसंद है, तो गजनी आपके लिए परफेक्ट वॉच है. लोहे की छड़ की मार से संजय (आमिर खान) ऐसी बीमारी से ग्रसित हो जाता है, जहां उसे पंद्रह मिनट से अधिक कुछ भी याद नहीं रहता. इसे आप जी 5 पर देख सकते हैं.

बदलापुर (Badlapur)
वरुण धवन और यामी गौतम स्टारर बदलापुर क्राइम ड्रामा जॉनर की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक है. इसमें रघु अपनी पत्नी और बेटे की मौत का बदला लेता है. इसे जी5 पर एंजॉय कर सकते हैं.

गैंग्स ऑफ वासेपुर (Gangs of Wasseypur)
गैंग्स ऑफ वासेपुर में, सरदार अपने पिता का बदला लेने के लिए निकलता है, जिनकी हत्या एक राजनेता और खनन सरगना रामाधीर सिंह ने की थी. इसे आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

हैदर (Haider)
हैदर को आप नेटफ्लिक्स पर घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं. इसमें एक युवा अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए निकलता है. शाहिद कपूर ने इसमेंम बेहतरीन एक्टिंग की है.
Also Read- OTT पर इस हफ्ते देखें ये धांसू फिल्में, वीकेंड हो जाएगा मजेदार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










