बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ सुष्मिता सेन का हॉट योगा, देखें Photos
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Apr 2020 1:51 PM
Sushmita Sen- इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और अपने परिवार के साथ अपने घर पर वक्त बिता रही हैं. अब उन्होंने रोहमन के साथ कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है.
कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) और अपने परिवार के साथ अपने घर पर वक्त बिता रही हैं. अब उन्होंने रोहमन के साथ कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है. इस तसवीर में सुष्मिता रोहमन के साथ योग करती नजर आ रही है. फैंस इस तसवीर को खूब पसंद कर रहे है. इसके साथ ही जमकर शेयर भी कर रहे है.
सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ अपनी तसवीरें पोस्ट की है, जिसमें वो उनके साथ अपने हॉट अंदाज में योग करती हुई नजर आ रही हैं. तसवीर में दोनों ब्लैक आउटफिट पहने कपल गोल्स देते हुए नजर आ रहे हैं. इन तसवीर को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘कठिन समय आखिरी नहीं होता, कठिन लोग बनाते हैं. जीवन के लिए प्रतिबद्ध रहना काफी शक्तिशाली है. जीवन के लिए हमेशा एक रास्ता खोजिये. हम सभी को एक समय पर सेवा की आवश्यकता होती है. सभी बाधाओं के खिलाफ मानसिक तौर पर मजबूत और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहना अच्छा है. जब भी इशारा हो, जीवन की मदद करें.’
गौरतलब है कि सुष्मिता इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ अपनी नजदीकियों को लेकर अक्सर मीडिया में चर्चा का विषय बनी रहती हैं. इनके कई सारे तसवीरें भी सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं. सुष्मिता ने अभी तक शादी नहीं की है. लेकिन उन्होंने दो बेटियों को गोद लिया था जिनके साथ वो काफी शानदार जीवन गुजार रही हैं. वहीं, उनका कहना है कि रोहमन शॉल के जिंदगी में आने के बाद वो काफी खुश है और वो उनकी बेटियों को काफी प्यार करते हैँ.
बता दें कि सुष्मिता सेन ने 1998 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था. इससे पहले एक्ट्रेस ने 1994 में मिस फेमिना इंडिया का खिताब जीता था. एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1996 में आई फिल्म ‘दस्तक’ से की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










