सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह का फर्जी ट्वीट वायरल, पुलिस में शिकायत

Published at :04 Jul 2020 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह का फर्जी ट्वीट वायरल, पुलिस में शिकायत

पटना/मुंबई : बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने शनिवार को स्पष्ट किया कि सुशांत के पिता केके सिंह ट्विटर पर नहीं है. कुछ मीडिया खबरों में यह दावा किया गया था कि सुशांत के पिता ने ट्वीट कर अभिनेता की मौत के मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. वहीं, मिल रही जानकारी के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने भी इस ट्वीट को गलत बताया है. उन्होंने इस एकाउंट को सस्पेंड करने के लिए डीएसपी से अपील की है.

“एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी” जैसी फिल्म में धोनी का किरदार निभा कर लोगों के दिलों में उतरने वाले 34 वर्षीय अभिनेता सुशांत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने आवास पर, फंदे पर लटके, मृत पाए गए थे. उक्त दावों को खारिज करते हुए परिवार के एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया,“उन्होंने इस तरह के किसी भी अकाउंट(ट्विटर) की बात से इनकार किया है और इसके पीछे सक्रिय लोगों से आग्रह किया है कि लोगों में इस तरह का भ्रम ना फैलाएं.”

https://twitter.com/K_KSingh_/status/1279275364720623616

सूत्र के अनुसार, परिवार ने सुशांत की मौत को लेकर 27 जून के बाद से कोई बयान जारी नहीं किया है. 27 जून को दिए अपने बयान ने उनके परिवार ने सिनेमा, खेल और विज्ञान के क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं की मदद करने की बात कही गयी थी. परिवार ने मीडिया को किसी भी तरह का साक्षात्कार नहीं दिया है और ना ही सोशल मीडिया पर इस तरह का कोई पोस्ट साझा किया है.

गौरतलब है कि मीडिया की कुछ खबरों में दावा किया गया है कि सुशांत के पिता ने ट्विटर पर पोस्ट किया था कि उनके बेटे की हत्या हुई है जिसे कुछ लोग आत्महत्या साबित करने पर तुले हैं. सुशांत की आखिरी फिल्म “दिल बेचारा” डिज्नी+हॉटस्टर पर 24 जुलाई को रिलीज की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola