सोशल मीडिया पर लगातार याद किये जा रहे हैं सुशांत
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Jun 2020 8:58 AM
ये सुशांत सिंह राजपूत की लोकप्रियता ही है कि सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर करोड़ों फैंस अपनी भावनाओं का लगातार इजहार कर रहे हैं. चाहे ट्विटर हो या फेसबुक, यू ट्यूब हो या इंस्टाग्राम.
पटना : ये सुशांत सिंह राजपूत की लोकप्रियता ही है कि सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर करोड़ों फैंस अपनी भावनाओं का लगातार इजहार कर रहे हैं. चाहे ट्विटर हो या फेसबुक, यू ट्यूब हो या इंस्टाग्राम. सभी प्लेटफॉर्म पर सुशांत की प्रतिभा को सराहा जा रहा है, उनके साथ हमदर्दी जताते हुए श्रद्धांजलि दी जा रही है. देश के विभिन्न हिस्सों से ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी उनके फैन्स याद करते हुए लगातार पोस्ट कर रहे हैं.
यू ट्यूब पर सुशांत के दो वीडियो को 1.70 करोड़ लोगों ने देखा
यू ट्यूब पर भी सुशांत राजपूत से जुड़े वीडियो ट्रेंड कर रहे हैं. सोमवार को ऑल इंडिया में टॉप टू वीडियो में दोनों वीडियो सुशांत से जुड़े हुए हैं. इसको कुल 17 मिलियन व्यूज मिले हैं. यानी कुल 1.70 करोड़ लोगों ने दो वीडियो को देखा है. वहीं टॉप टेन में पांच वीडियो सुशांत से जुड़े हुए हैं जो ट्रेंड कर रहे हैं. इसमें से तीन वीडियो को लगभग एक एक मिलियन यानी कुल तीस लाख लोगों ने देखा है. इस तरह लगभग दो करोड़ लोगों ने यूट्यूूब पर सुशांत के वीडियो देखे हैं.
ट्विटर पर दो मिलियन से ज्यादा ट्विट्स
यही कारण है कि रविवार को ट्विटर पर भारत में ट्रेंड हो रहे 20 हैशटैग्स में से 16 ट्रेंड उनकी याद में थे. सोमवार को भी टॉप टेन में आठ ट्रेंड सुशांत से ही जुड़े हुए थे. ट्विटर पर दो दिनों में दो मिलियन से ज्यादा ट्विट्स किये गये हैं. इसमें न केवल इंडिया बल्कि पूरी दुनिया के फैन्स शामिल हैं. पाकिस्तान से भी सभी प्रमुख सेलिब्रिटी ने सुशांत को याद किया है. बिहार के कलाकारों ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है. इंस्टाग्राम पर सोमवार शाम तक 50 हजार से ज्यादा पोस्ट थे.
Posted By : Rajat Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










