Sushant Singh Rajput: जब एक सितारा दुनिया को कह गया अलविदा, एक्टर की इस सीख को आज भी फॉलो करते हैं फैंस
Published by : Ashish Lata Updated At : 15 Jun 2024 11:03 AM
Sushant Singh Rajput
Sushant Singh Rajput Death Anniversary: सुशांत सिंह राजपूत को गए आज पूरे चार साल हो गए हैं. एक्टर आज भले ही इस दुनिया में न हो, लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं. उनकी दी हुई सीख को फॉलो करते हैं. एक्टर ने काफी स्ट्रगल के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में जगह बनाई और कई सपुरहिट फिल्में दी.
Sushant Singh Rajput Death Anniversary: मानव, आज ऐसा ही कोई होगा जो इस नाम से वाकिफ नहीं होगा, बस इसी नाम से अपने अभिनय करियर की शुरुआत सुशांत सिंह राजपूत ने की थी. पवित्र रिश्ता के ऑनएयर होते ही टीआरपी टॉप पर थी और हर जगह सिर्फ और सिर्फ मानव और अर्चना की ही बातें होने लगी. इतने बड़े बैनर के शो में काम करके सुशांत अपनी जिंदगी का वो सपना जी रहे थे, जो कभी उन्होंने ख्वाबों में देखा होगा, साल 1986 में बिहार के पटना में जन्में सुशांत शुरू से ही पढ़ाई-लिखाई में काफी आगे थे, अपने अभिनय के पैशन और सपने के लिए उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग तक छोड़ दी.
कड़ी मेहनत से बॉलीवुड में सुशांत ने बनाई थी पहचान
लगभग 2 साल तक हम सबके दिलों पर राज करने वाला मानव अब बॉलीवुड इंडस्ट्री की दुनिया की ओर बढ़ रहा था, साल 2013 में आई उनकी फिल्म “काई पो चे!” से उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू किया और मानो टीवी जगत का वह सितारा बड़ी स्क्रीन का ऑल टाइम फेवरेट हीरो बन गया. फिर चाहे “एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी”, “डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी” से लेकर “केदारनाथ” और “छिछोरे” और “सोनचिड़िया” हो, सुशांत सिंह राजपूत देश के बच्चे-बच्चे के फेवरेट हीरों बन गए.
Also Read- VIDEO: अदा शर्मा ने सुशांत सिंह राजपूत के घर में गाया राम भजन, फैंस बोले- यह घर आपके लिए सौभाग्य…
Also Read- सुशांत सिंह राजपूत ने मौत से पहले मनोज वाजपेयी से पूछा था यह सवाल, जानकर छलक आएंगी आपकी भी आंखें
सुशांत की इस सीख को आज भी युवा करते हैं फॉलो
सुशांत को न केवल उनकी अभिनय बल्कि उनकी बातों के लिए भी पसंद किया जाता है, उनकी एक बात जो आजकल की जनरेशन के लिए एक बड़ी सीख है, वह ये है कि “पास्ट के बारे में मैं नहीं सोचता क्योंकि उसमें मेरा कंट्रोल नहीं, फ्यूचर में क्या होगा हमें मालूम नहीं तो अपने आज को बेहतर बनाते हैं”. केवल 2 घंटे की नींद लेने वाले सुशांत आज के युवाओं के लिए एक बड़ी मिसाल है, जहां हम किताबों से दूर भागते हैं, वहीं उनके पास एक पर्सनल लाइब्रेरी थी. अपनी दयालुता, हिम्मत, समर्पण, अपने सपने साकार करने के लिए कड़ी मेहनत, उनका हर एक रोल, दिया हुआ हर एक इंटरव्यू, उसमें बोले हुए हर शब्द उनके फैंस के लिए मायने रखते हैं.
14 जून को जब एक सितारा हमेशा के लिए दुनिया को कह गया अलविदा
14 जून 2020 का वो दिन जिस दिन सिनेमा जगत ने, भारत के हर परिवार ने मानव बन के सबको हसने वाला, एम.एस. धोनी बनके देश के लिए कुछ करने की भावनाएं पैदा करने वाला, सोनचिरैया में डाकू बनकर डराने वाला, केदारनाथ में प्यार सिखाने वाला वो अभिनेता हम सब को अलविदा कह के चला गया. सुशांत सिंह की मौत पर ना जाने कितनी चर्चाएं हुई, ना जाने कितनी अटकले लगाई गई, मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से लेकर, आत्महत्या तक सब पर बहुत सारी चर्चाएं की गई. हालांकि उनकी मौत का सच आज तक सामने नहीं आया, हम सबका पसंदीदा सितारा हम सबका हो कर रह गया.
फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे सुशांत सिंह राजपूत
मुंबई की माया नगरी काफी सुंदर और चमकती हुई नजर आती है, पर अंदर से उतनी ही अंधेरों से भी भरी हुई है. वहां अपने लिए जगह बनाना काफी मुश्किल है, अपने 7 साल के बड़े पर्दे के सफर में सुशांत ने लाखों फैंस का प्यार कमाया, जिन्होंने उनको आज हम सब के बीच अमर बना दिया है. सुशांत आज हम सब के लिए यह मिसाल हैं कि सपने देखने के लिए खुले आसमान की जरुरत होती है और उनको पूरा करने के लिए मेहनत की.
रिपोर्ट- साहित शर्मा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










