Suhana Khan: टाइट फिटिंग ड्रेस में बेहद ग्लैमरस नजर आई सुहाना खान, नये लुक में दिखी बिल्कुल अलग

Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Sep 2022 11:23 AM

विज्ञापन

शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने लेटेस्ट लुक शेयर किया है. इसमें वो येलो ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही है. सुहाना ने ये तसवीरें अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है. स्टारिकड एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

विज्ञापन

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है. जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से सुहाना डेब्यू कर रही है. ये मूवी अगले साल रिलीज होगी. इसी बीच स्टारकिड अपनी तसवीरों और वीडियोज से फैंस को दीवाना बनाने से पीछे नहीं हटती. सुहाना ने लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसमें वो येलो आउटफिट में दिख रही है.

सुहाना खान की तसवीरें

सुहाना खान ने सैलून विजिट की तसवीरें अपने इंस्टा स्टोरी में लगाई है. इसमें वो येलो बॉडीकॉन ड्रेस में दिख रही है. इसके साथ उन्होंने डेनिम जैकेट और ब्लैक स्लिंग बैग कैरी किया है. स्टारकिड के बाल खुले हुए है और वो बेहद ग्रॉजियर्स लग रही है. सुहाना सैलून की ऑनर के साथ भी पोज देती नजर आई.

https://www.instagram.com/p/CihzAcgs8gS
सुहाना का नेल आर्ट

सुहाना खान ने नेल आर्ट भी कराया और इसकी एक झलक अपने फैंस संग शेयर की. इसमें उनके नेल काफी खूबसूरत लग रहे है. इस दौरान संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी सैलून में स्पॉट हुई. बता दें कि शनाया और सुहाना काफी अच्छे दोस्त है. अक्सर ये साथ में लंच डेट पर साथ में स्पॉट किए जाते है.

Also Read: ब्लैक मैक्सी ड्रेस में एयरपोर्ट पर नजर आई गौरी खान, सुहाना खान का ये अंदाज नहीं देखा होगा आपने, VIDEO
ये तसवीर देखी आपने?

कुछ समय पहले सुहाना खान ने अपने दोनों भाईयों आर्यन खान और अबराम खान के साथ तसवीर पोस्ट की थी. तसवीर में तीनों भाई-बहन काफी अच्छे लग रहे थे. इस तसवीर पर उनके पिता और स्टार शाहरुख खान ने कमेंट में लिखा था, माई लिटिल सर्कस – बिग टाइम एफओएमओ!! ये तसवीर आर्यन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी.

https://www.instagram.com/p/ChmA8Qhs4Zq/?hl=en
फिल्म द आर्चीज से डेब्यू कर रही सुहाना

वर्क फ्रंट की बात करें तो सुहाना खान नेटफ्लिक्स फिल्म द आर्चीज से एक्टिंग में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसमें अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी नजर आएगी. फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola