ब्लैक मैक्सी ड्रेस में एयरपोर्ट पर नजर आई गौरी खान, सुहाना खान का ये अंदाज नहीं देखा होगा आपने, VIDEO

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Aug 2022 7:02 AM

विज्ञापन

शाहरुख खान अपनी बेटी गौरी खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई. इस दौरान दोनों मां- बेटी की जोड़ी काफी कूल लुक में दिखी. दोनों का अंदाज और स्टाइल इस बार भी यूजर्स को भा गया. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान की फैम फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है. अपने फैशन सेंस से सुहाना हर बार सबको इम्प्रेस कर देती है. हाल ही में सुहाना अनपी मां गौरी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई. मां-बेटी की जोड़ी को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. दोनों स्टाइलिश कैजुअल लुक में नजर आई.

गौरी खान-सुहाना खान का वीडियो

गौरी खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ एयरपोर्ट पर दिखी. इस दौरान गौरी काफी कूल लुक में दिखी. उन्होंने खूबसूरत ब्लैक मैक्सी ड्रेस कैरी किया था. साथ ही इसे स्टनिंग ब्लेजर के साथ पेयरअप किया था. कूल ग्लासेस और डिजाइनर बैग के साथ गौरी ने अपने लुक को कंप्लीट किया. जबकि सुहाना कम्फर्टेबल कैजुअल्स में दिखी.

https://www.instagram.com/p/Chp4nyFKl86/?hl=en
यूजर्स बोले- सुहाना बहुत क्यूट है

विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर गौरी खान औऱ सुहाना खान का वीडियो पोस्ट किया है. इसमें दोनों एयरपोर्ट के अन्दर जाते दिख रही है. इसपर यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, उनका स्टाइल बहुत अच्छा है. एक यूजर ने लिखा, सुहाना क्यूट है. एक और यूजर ने लिखा, किंग की क्वीन. एक अन्य यूजर ने लिखा, कहां जा रही है आपलोग.

सुहाना खान-आर्यन खान की फोटो

हाल ही में सुहाना खान ने अपने भाई आर्यन खान और अबराम के साथ हैप्पी फोटो पोस्ट किया था. तसवीर में तीनों भाई-बहन काफी खुश दिख रहे थे. इसपर कई सेलेब्स औऱ यूजर्स ने कमेंट किया. लेकिन जिस कमेंट ने सबसे ज्यादा सबका ध्यान खींचा वो था शाहरुख का कमेंट. उन्होंने लिखा, माई लिटिल सर्कस – बिग टाइम एफओएमओ!!

https://www.instagram.com/p/ChmA8Qhs4Zq/
सुहाना का बॉलीवुड डेब्यू

सुहाना खान ने अपनी पढ़ाई न्यूयॉर्क से पूरी की. सुहाना ने द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू नामक एक शॉर्ट फिल्म में अभिनय किया था. वह जोया अख्तर की द आर्चीज के रीमेक के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगी. फिल्म में श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा भी होंगे. यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola