Sonali Phogat Case: सोनाली फोगाट की मौत मामले में अब CBI करेगी जांच, जानें अब तक इस केस में क्या-क्या हुआ

Published by : Ashish Lata Updated At : 12 Sep 2022 1:11 PM

विज्ञापन

सोनाली फोगाट की मौत मामले में अब सीबीआई आगे की जांच करेगी. गोवा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. प्रमोद सावंत ने कहा कि हरियाणा के लोगों और सोनाली फोगाट की बेटी की मांग के कारण हमने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का अनुरोध करने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

Sonali Phogat Case: सोनाली फोगाट मामले में हर दिन अलग-अलग सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं. अब गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Goa Chief Minister Pramod Sawant) सरकार केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का अनुरोध करेगी.

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कही ये बात

हरियाणा के हिसार से भाजपा नेता फोगाट की पिछले महीने गोवा में मौत हो गयी थी और ऐसी आशंका है कि उनकी हत्या की गयी है. प्रमोद सावंत ने पणजी में पत्रकारों से कहा कि गोवा पुलिस ने मामले की बहुत अच्छी जांच की है और उसे कुछ सुराग भी मिले हैं. उन्होंने कहा, हरियाणा के लोगों और सोनाली फोगाट की बेटी की मांग के कारण हमने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का अनुरोध करने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा, मैं केंद्रीय गृह मंत्रालय को निजी रूप से पत्र लिखूंगा. गोवा पुलिस ने इस मामले के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से दो व्यक्ति फोगाट के सहयोगी हैं. पुलिस ने इन दोनों पर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है.

पुलिस ने की तीन डायरियां बरामद

बता दें कि, इस मामले में उनके पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह सहित एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इंडिया टुडे के मुताबिक, सोनाली के भतीजे ने पहले दावा किया था कि सोनाली के सहयोगी सुधीर सांगवान की नजर सोनाली की प्रॉपर्टी पर है. सुधीर सांगवान के पास सोनाली के गुप्त लॉकर और पासवर्ड भी थे. सुधीर द्वारा पासवर्ड से अनलॉक करने में विफल रहने के बाद इलेक्ट्रॉनिक लॉकर को अब पुलिस ने सील कर दिया है. पुलिस ने भाजपा नेताओं और खर्चे की जानकारी वाली तीन डायरियां भी बरामद की हैं.

Also Read: Sonali Phogat Death Case: जिस रेस्तरां में सोनाली फोगाट को दिया गया ड्रग्स, अब उसे किया जायेगा ध्वस्त
सोनाली फोगाट की मौत

हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली पूर्व टिकटॉक स्टार और रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ की प्रतिभागी रह चुकी सोनाली फोगाट की 22-23 अगस्त की रात गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. वह मौत से दो दिन पहले अपने दो पुरुष साथियों के साथ गोवा पहुंची थीं. गोवा पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस लगातार उनसे जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola