जब पिता शत्रुघ्न सिन्हा से बेटी का हाथ मांगने पहुंचे जहीर इकबाल, सोनाक्षी ने कहा- 'मैं नर्वस थी…'
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 19 Jul 2024 11:55 AM
Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने आखिरकार इस बात का खुलासा कर दिया है कि उनके 7 साल के रिश्ते पर पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने कैसे मुहर लगाई थी.
Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून, 2024 को अपने मुंबई वाले फ्लैट में शादी के बंधन में बंध चुके हैं. 7 साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों का प्यार अब अपने खूबसूरत फेज पर है. पहले दोनों अपने रिलेशनशिप पर बात करने से बहुत दुरी बनाकर रखते थे. लेकिन अब शादी के बाद दोनों ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर उनके रिश्ते पर मुहर कैसे लगी.
जहीर ने बताया कि वह काफी घबराए हुए थे
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने ईटाइम्स से बातचीत करते हुए बताया कि जब जहीर सोनाक्षी का हाथ मांगने के लिए पापा शत्रुघ्न सिन्हा के घर पहुंचे थे तो क्या-क्या बातें हुई थी. साथ ही सोनाक्षी ने भी बताया कि जब वह अपने रिश्ते के बारे में अपने पिता से बात करने गई थी तो उन्होंने क्या कहा था. दरअसल, जहीर इकबाल ने बातचीत करते हुए कहा कि, “मैं उनके घर गया था और बहुत नर्वस था क्योंकि उससे पहले कभी हमारी आमने-सामने बात नहीं हुई थी. जब हमने बातचीत करना शुरू किया, तब हमने कई चीजों के बारे में चर्चाएं की, और हम एक दोस्त की तरह बन गए. बेशक, मैंने उन्हें यह भी कहा कि मैं सोनाक्षी सिन्हा का हाथ मांगना चाहता हूं. मुझे पता है कि उनकी छवि डराने वाली है, लेकिन वह बहुत सच्चे, चिल्डआउट और बहुत स्वीट इंसान हैं.
Also Read- Sonakshi Sinha Wedding: शत्रुघ्न सिन्हा के दामाद ने पैर छूकर लिए सास- ससुर के आशीर्वाद, देखें वीडियो
बेटी के रिश्ते को लेकर सपोर्टिव हैं शत्रुघ्न सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, “जब मैंने अपने पिता को हमारे बारे में बताया, तो मैं भी नर्वस थी. मुझे नहीं पता था कि उनका रिएक्शन क्या होगा. मैंने इस बात को बहुत शान्ति से बताया. मैंने उनसे पूछा, “क्या आपको मेरी शादी की चिंता नहीं है आपने मुझसे इसके बारे में कुछ नहीं पूछा?” उन्होंने कहा, “मैंने तुम्हारी मां से पूछा था कि ‘अपनी बेटी से पूछो’. तब, मैंने उन्हें बताया कि मेरी जिंदगी में जहीर नाम का एक लड़का है, और उन्होंने कहा, ‘हां मैंने भी पढ़ा था.” आगे उन्होंने कहा, ‘तुम दोनों लोग समझदार हो, मिया बीवी राजी तो क्या करेगा काजी.’
सोनाक्षी सिन्हा ने कहा , ‘अरे ये तो कितना आसान था. तब मुझे एहसास हुआ कि मेरे पापा कितने कूल और चिल्डआउट हैं. हमारे रिश्ते के लिए वह काफी सुपोर्टिव थे.’
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










