Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahi Thi 2 में स्मृति ईरानी ने कमबैक करने पर दिया जवाब, बोलीं- हम्म्म्म्म...

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :16 Apr 2025 12:39 PM
विज्ञापन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahi Thi 2

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahi Thi 2

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahi Thi 2 का ऐलान एकता कपूर ने हाल ही में कर दिया है. इसके बाद एक बार फिर छोटे पर्दे पर स्मृति ईरानी के कमबैक की खबरें तेज हो गई हैं, जिसपर अब फाइनली स्मृति ने भी चुप्पी तोड़ दी है. उन्होंने क्या कुछ कहा, आइए बताते हैं.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahi Thi 2: भारतीय टेलीविजन का चर्चित धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ दर्शकों का अबतक का सबसे पसंदीदा सीरियल है. साल 2000 से 2008 तक स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हुए इस शो के कुल 1,833 एपिसोड आए थे. इसका निर्माण शोभा कपूर और एकता कपूर के अपने बैनर बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत किया था, जिसमें राजनेता और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने तुलसी विरानी का किरदार निभाया था, जो विरानी परिवार की आदर्श बहू थी.

शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने हाल ही में इसके रिबूट को कन्फर्म कर दिया है. इसके बाद फैंस स्मृति ईरानी के कमबैक पर भी अटकलें लगाने लगे थे, जिसपर अब आखिरकार एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया है.

एकता कपूर ने किया था ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का ऐलान

एकता कपूर ने इस महीने की शुरुआत में मुंबई में इंडिया ग्लोबल फोरम के दौरान ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के रिबूट पर बात की थी. उन्होंने पीटीआई से बात करते हुए कहा था, “मैं अब तक का सबसे बड़ा शो फिर से बना रही हूं. इसने मुझे एक पहचान दी, और फिर मुझे अन्य चीजें बनाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा. लेकिन यह वह बन गया जिसके लिए मैं जानी जाती थी. लेकिन एक अन्य बड़े कॉरपोरेट के साथ एक प्रोडक्शन हाउस चलाने के चलते, ये शो अपने 2000 एपिसोड को (एपिसोड मील का पत्थर) को पूरा नहीं कर पाया था. इस मील के पत्थर को पार करने में160 एपिसोड कम पड़ गए थे. इस शो के लिए हमें जो प्यार मिला है, उसने उन सभी को वापस ला दिया है जो इससे जुड़े हुए हैं ताकि वे केवल उन एपिसोड को पूरा करें और 2000 (संख्या) तक पहुंचे. शो इसका हकदार है.”

स्मृति ईरानी के कमबैक पर हिंट

एकता ने आगे स्मृति ईरानी के कमबैक पर हिंट देते हुए कहा था, “हम एंटरटेनमेंट में पॉलिटिक्स ला रहे हैं या बेहतर होगा कि एंटरटेनमेंट में पॉलिटिशियन ला रहे हैं.”

स्मृति ईरानी ने छोटे पर्दे पर वापसी को लेकर क्या कहा?

स्मृति ईरानी से जब हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान टाइम्स नाउ ने सवाल किया कि अगर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फिर से शुरू होता है तो क्या वह फिर से तुलसी विरानी का किरदार निभाएंगी, तो इसपर एक्ट्रेस ने सिर्फ इतना कहा, “हम्म्म्म्म”. अब उनकी इस बात को सुनने के बाद छोटे पर्दे पर उनकी वापसी के अटकलें और भी तेज हो गए हैं. हालांकि, उन्होंने इसपर हामी नहीं भरी, लेकिन उन्होंने इससे इंकार भी नहीं किया है.

यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection Day 7: फ्लॉप होने की राह पर चल पड़ी सनी देओल की ‘जाट’, 7वें दिन औंधे मुंह गिरा कलेक्शन

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola