ePaper

Shweta Tiwari ने रेड आउटफिट में शेयर की बोल्ड फोटो, फैंस बोले आपकी उम्र . . .

Updated at : 31 Jan 2021 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
Shweta Tiwari ने रेड आउटफिट में शेयर की बोल्ड फोटो, फैंस बोले आपकी उम्र . . .

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) सोशल मीडिया पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को लुभाती रहती हैं. श्वेता वेस्टर्न वेअर में जितनी अच्छी लगती है, उतनी ही सुंदर ट्रडिशनल वेअर में भी लगती है. इन दिनों एक्ट्रेस की रेड हॉट आउटफिट में ढेर सारी फोटो शेयर कि है. रेड आउटफिट में श्वेता तिवारी काफी हॉट लग रही हैं.

विज्ञापन

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) सोशल मीडिया पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को लुभाती रहती हैं. श्वेता वेस्टर्न वेअर में जितनी अच्छी लगती है, उतनी ही सुंदर ट्रडिशनल वेअर में भी लगती है. इन दिनों एक्ट्रेस की रेड हॉट आउटफिट में ढेर सारी फोटो शेयर कि है. रेड आउटफिट में श्वेता तिवारी काफी हॉट लग रही हैं. श्वेता (Shweta Tiwari Instagram) अपने फिटनेट को लेकर काफी सजग रहती हैं. योगा के बिना श्वेता का कोई भी दिन नहीं गुजरता. श्वेता की फोटो को देखकर यह साफ लगता है कि योगा का उनकी बॉडी पर काफी असर होता है. एक्ट्रेस की फोटो पर एक्टर विकास कलंत्री लिखते हैं स्कूल गर्ल, इसके अलावा एक्ट्रेस संगीता बिजलानी लिखती हैं कमाल के शॉर्ट्स हैं. एक फैन ने लिखा है मेरे बचपन की क्रश.

https://www.instagram.com/p/CKqRU0mJWNw/

श्वेता ने लिखा है तस्वीर पर ये कैप्शन

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी फोटोशूट पर कैप्शन लिखा है, मैं याद करूंगी और ठीक हो जाऊंगी, पर माफ नहीं करूंगी और भूलूंगी नहीं! #powerofbeingyou

https://www.instagram.com/p/CKfbPXGJerg/

श्वेता ने ऐसे की थी अपने एक्टिंग कैरियर की शुरुआत

श्वेता तिवारी एकता कपूर के टेलीविजन शो कसौटी जिंदगी की में दिखाई देने के बाद एक घरेलू नाम बन गईं. कसौटी जिंदगी की धारावाहिक, जो भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक था, में सिजेन खान, रोनित रॉय, उर्वशी ढोलकिया और करण सिंह ग्रोवर भी थे. उन्होंने जाने क्या बात है, सीता और गीता, साजन रे झूत मत बोलो और परवरिश कुछ भी होता है जैसे कुछ अन्य टीवी शो में भी अभिनय किया है। श्वेता को आखिरी बार सोनी टीवी के मेरे डैड की दुल्हन में देखा गया था.

https://www.instagram.com/p/CKEm-topfk5/

आपको बता दें श्वेता की पहली शादी राजा चौधरी से हुई जो कि नहीं चली. दोनों की बेटी हुई जिसका नाम पलक है. शादी के कुछ सालों बाद श्वेता ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाकर राजा से तलाक ले लिया. इसके कुछ समय बाद उन्होंने एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी कर ली लेकिन अफसोस ये शादी भी नहीं टिकी. श्वेता ने 2019 में अभिनव के खिलाफ पुलिस में घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया और अब उनसे अलग रह रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CIAVSG4JIhU/

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola