ePaper

Shweta Tiwari ने चाय की चुस्कियों के साथ शेयर की अपनी लेटेस्ट Photos, फैंस बोले कभी हमें भी. . .

Updated at : 03 Feb 2021 2:41 PM (IST)
विज्ञापन
Shweta Tiwari ने चाय की चुस्कियों के साथ शेयर की अपनी लेटेस्ट Photos, फैंस बोले कभी हमें भी. . .

Shweta Tiwari latest photoshoot, Shweta Tiwari instagram iamages: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) भले ही 40 साल की हैं, पर उनकी खूबसूरती से उम्र मात खा जाती है. इसके अलावा वो एक बेटे और एक बेटी की मां भी हैं. उनके लुक और फिजिक को देखकर बिलकुल भी नहीं लगता की उनकी बेटी पलक बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं. पिछले दिनों रेड आउटफिट में एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरों को शेयर किया था, जो फैंस का काफी पसंद आया था. इस बार एक्ट्रेस को कप को साथ चाय या फिर दूध की चुस्कियां लेते देखा जा रहा है.

विज्ञापन

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) भले ही 40 साल की हैं, पर उनकी खूबसूरती से उम्र मात खा जाती है. इसके अलावा वो एक बेटे और एक बेटी की मां भी हैं. उनके लुक और फिजिक को देखकर बिलकुल भी नहीं लगता की उनकी बेटी पलक बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है. सोशल मीडिया (Shweta Tiwari Instagram) पर एक्ट्रेस आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं. पिछले दिनों रेड आउटफिट में एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरों को शेयर किया था, जो फैंस का काफी पसंद आया था. इस बार एक्ट्रेस को कप को साथ चाय या फिर दूध की चुस्कियां लेते देखा जा रहा है. एक्ट्रेस ने अपने नए फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो एक कप के साथ नजर आ रही हैं. ब्लैक कलर के टाई एण्ड डाई प्रिंट के साथ श्वेता को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं, और मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CKz9wFdpSz1/

श्वेता की तस्वीरों पर फैंस कर रहे हैं मजेदार कमेंट

श्वेता तिवारी की तस्वीरों पर उनके फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं, एक फैन ने लिखा है मैम शायद आप चाय पी रही हैं, तो कभी हमें भी टी पार्टी के लिए इनवाइट करिए. एक फैन ने लिखा है प्रेरणा आप बिलकुल नहीं बदली. एक फीमेल फैन ने लिखा है आप कमबैक कब रही हैं मैम. वी रियली मिस यू

https://www.instagram.com/p/CKiB1WrphnL/

अपने देसी लुक के लिए फेमस हैं श्वेता

श्वेता तिवारी न सिर्फ अपनी ऐक्टिंग बल्कि खूबसूरती और स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं. यह अदाकारा वेस्टर्न वेअर में जितनी अच्छी लगती है, उतनी ही सुंदर ट्रडिशनल वेअर में भी लगती है. श्वेता के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें, तो पिछले कुछ समय में उन्होंने बैक टू बैक अपने देसी लुक्स ही फैन्स के साथ साझा किए हैं.

https://www.instagram.com/p/CIQB7h_JpMR/

श्वेता ने ऐसे की थी अपने एक्टिंग कैरियर की शुरुआत

श्वेता तिवारी एकता कपूर के टेलीविजन शो कसौटी जिंदगी की में दिखाई देने के बाद एक घरेलू नाम बन गईं. कसौटी जिंदगी की धारावाहिक, जो भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक था, में सिजेन खान, रोनित रॉय, उर्वशी ढोलकिया और करण सिंह ग्रोवर भी थे. उन्होंने जाने क्या बात है, सीता और गीता, साजन रे झूत मत बोलो और परवरिश कुछ भी होता है जैसे कुछ अन्य टीवी शो में भी अभिनय किया है. श्वेता को आखिरी बार सोनी टीवी के मेरे डैड की दुल्हन में देखा गया था.

https://www.instagram.com/p/CKqRU0mJWNw/

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola