ePaper

Shweta Tiwari पड़ी सब पर भारी, Black T-Shirt में एक्ट्रेस ने दिखाया अपना Glamorous अंदाज

Updated at : 27 Feb 2021 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
Shweta Tiwari पड़ी सब पर भारी, Black T-Shirt में एक्ट्रेस ने दिखाया अपना Glamorous अंदाज

Shweta Tiwari latest photo, Shweta Tiwari instagram photoshoot :श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) 40 की उम्र में भी काफी स्टाइलिश हैं. वे फैशन के मामले में कई बड़ी एक्ट्रेस को भी पीछे छोड़ रही हैं. हर दिन बढ़ती उम्र के साथ श्वेता और भी ज्यादा ग्लैमरस होती जा रही हैं. पिछले दिनों एक्ट्रेस ने ब्लैक टी शर्ट में अपनी तस्वीर शेयर की थी,जो फैंस को काफी पसंद आई थी.

विज्ञापन

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) 40 की उम्र में भी काफी स्टाइलिश हैं. वे फैशन के मामले में कई बड़ी एक्ट्रेस को भी पीछे छोड़ रही हैं. हर दिन बढ़ती उम्र के साथ श्वेता और भी ज्यादा ग्लैमरस होती जा रही हैं. पिछले दिनों एक्ट्रेस ने ब्लैक टी शर्ट में अपनी तस्वीर शेयर की थी,जो फैंस को काफी पसंद आई थी. फिर से एक बार एक्ट्रेस ने ब्लैक टी शर्ट में अपनी फोटो शेयर की है, जो फैंस को काफी पसंद आ रही है. एक्‍ट्रेस श्‍वेता त‍िवारी पिछले दिनों तस्‍वीरों में थाई-हाई स्लिट गाउन में जलवे बिखेरती नजर आ रही थीं, जिन्हें दर्शकों का काफी प्यार मिला था.

https://www.instagram.com/p/CLtW1lfJrmQ/

योगा को लेकर काफी सजग रहती हैं श्वेता तिवारी

श्वेता (Shweta Tiwari Instagram) अपने फिटनेट को लेकर काफी सजग रहती हैं. योगा के बिना श्वेता का कोई भी दिन नहीं गुजरता. श्वेता की फोटो को देखकर यह साफ लगता है कि योगा का उनकी बॉडी पर काफी असर होता है.

https://www.instagram.com/p/CLqoMVZpR3F/

श्वेता की तस्वीरों पर फैंस कर रहे हैं मजेदार कमेंट

श्वेता तिवारी की तस्वीरों पर उनके फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं, एक फैन ने लिखा है आप तो अभी भी हसीन हैं. एक फैन ने लिखा है आप काफी गॉर्जियस हैं, आप फिल्मों के लिए क्यों नहीं ट्राई करतीं.

https://www.instagram.com/p/CLoJY4wpPsE/

अपने देसी लुक के लिए फेमस हैं श्वेता

श्वेता तिवारी न सिर्फ अपनी ऐक्टिंग बल्कि खूबसूरती और स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं. यह अदाकारा वेस्टर्न वेअर में जितनी अच्छी लगती है, उतनी ही सुंदर ट्रडिशनल वेअर में भी लगती है. इससे पहले श्वेता तिवारी ने रेड हॉट आउटफिट में ढेर सारी फोटो शेयर की थी. रेड आउटफिट में श्वेता तिवारी काफी हॉट लग रही थीं.

https://www.instagram.com/p/CIQB7h_JpMR/

श्वेता ने ऐसे की थी अपने एक्टिंग कैरियर की शुरुआत

श्वेता तिवारी एकता कपूर के टेलीविजन शो कसौटी जिंदगी की में दिखाई देने के बाद एक घरेलू नाम बन गईं. कसौटी जिंदगी की धारावाहिक, जो भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक था, में सिजेन खान, रोनित रॉय, उर्वशी ढोलकिया और करण सिंह ग्रोवर भी थे. उन्होंने जाने क्या बात है, सीता और गीता, साजन रे झूत मत बोलो और परवरिश कुछ भी होता है जैसे कुछ अन्य टीवी शो में भी अभिनय किया है। श्वेता को आखिरी बार सोनी टीवी के मेरे डैड की दुल्हन में देखा गया था.

https://www.instagram.com/p/CG7JMTzpHZw/

श्वेता की बेटी पलक भी करने वाली हैं बॉलीवुड में डेब्यू

आपको बता दें श्वेता की तरह उनकी बेटी पलक (Palak Tiwari) भी काफी चर्चा में रहती हैं. अपनी आने वाली फिल्म ‘रोजी-द सैफरन चैप्टर’ (Rosie-The Saffron Chapter) की तैयारी में पलक पूरी मेहनत कर रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CGt1DtxJuCe/

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola