ePaper

Shubharambh : इस वजह से जल्‍द ऑफ एयर होगा शो, इस दिन प्रसारित होगा आखिरी एपिसोड, पढ़ें लेटेस्‍ट अपडेट

Updated at : 30 Oct 2020 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
Shubharambh : इस वजह से जल्‍द ऑफ एयर होगा शो, इस दिन प्रसारित होगा आखिरी एपिसोड, पढ़ें लेटेस्‍ट अपडेट

shubharambh serial going off air last episode shoot on this date reason trp ranking know latest update bud : चर्चित शो 'शुभारंभ' (Shubharambh) जल्‍द ही ऑफ एयर होनेवाला है. इस शो में महिमा मकवाना और अक्षित सुखीजा मुख्य भूमिका निभाते हैं. पिछले साल दिसंबर में शुरू हुआ यह शो एक साल बाद ही ऑफ एयर होने जा रहा है. हालांकि शो के आखिरी एपिसोड को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है.

विज्ञापन

Shubharambh off air : चर्चित शो ‘शुभारंभ’ (Shubharambh) जल्‍द ही ऑफ एयर होनेवाला है. इस शो में महिमा मकवाना और अक्षित सुखीजा मुख्य भूमिका निभाते हैं. पिछले साल दिसंबर में शुरू हुआ यह शो एक साल बाद ही ऑफ एयर होने जा रहा है. हालांकि शो के आखिरी एपिसोड को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है. लेकिन, कास्ट और क्रू को इस फैसले के बारे में आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया गया है.

स्‍पॉटब्‍वॉय से बातचीत में शो में रानी का किरदार निभा रहीं महिमा मकवाना ने शो के ऑफ एयर होने की खबरों को कंफर्म किया है, लेकिन इसके अलावा उन्‍होंने कोई भी जानकारी साझा नहीं किया. महिमा मकवाना शो में रानी दवे और अक्षित सुखीजा, राजा रेशमिया निभा रहे हैं. शो के ऑफ एयर होने के कारणों का भी खुलासा हो गया.

शो के एक करीबी सूत्र ने स्पॉटबॉय को बताया, “खराब टीआरपी के कारण, चैनल ने इस शो को बंद करने का फैसला किया है. टीम अगले 15 दिनों में अपने अंतिम एपिसोड की शूटिंग करेगी.” यह शो कलर्स चैनल पर प्रसारित होता है. हाल ही में स्टार भारत के दो और शो- ‘गैंग्स ऑफ़ फिल्मिस्तान’ और ‘अकबर का बाल बीरबल’ के ऑफ एयर होने की जानकारी दी है. दोनों शो हाल ही में शुरू हुए थे.

वहीं, ‘ये रिश्‍ते हैं प्‍यार के’ और ‘कसौटी जिंदगी के 2′ (Kasautii Zindagii Kay 2)’ भी ऑफ एयर हो चुका है. इसकी एक वजह शो की गिरती टीआरपी थी. ‘कसौटी जिंदगी के 2′ का आखिरी एपिसोड 3 अक्टूबर को टेलीकास्ट किया गया.’कसौटी जिंदगी के 2’ सबसे लंबे समय तक लोकप्रियता और टीआरपी हासिल करने में कामयाब रहा, लेकिन पिछले कुछ समय से आंकड़े प्रभावशाली नहीं है. ऐसे में शो मेकर्स ने इसे बंद करने का फैसला किया गया.

Also Read: Bollywood News : ‘कोकिलाबेन’ के शो छोड़ने से लेकर कुमार सानू की माफी तक, यहां पढ़ें 10 बड़ी खबरें

‘ये रिश्‍ते हैं प्‍यार के’ को ‘साथ निभाना साथिया 2’ (Saath Nibhaana Saathiya 2) ने रिप्‍लेस किया है. इस शो को ‘साथ निभाना साथिया 2’ (Saath Nibhaana Saathiya 2) रिप्‍लेस कर सकता है. शो को लगभग डेढ़ साल तक कामयाबी मिली लेकिन लॉकडाउन के बाद शो की टीआरपी रेटिंग में लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया. ‘ये रिश्‍ते हैं प्‍यार के’ में शाहिर शेख, रिया शर्मा, अविनाश मिश्रा, कावेरी प्रियम मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola