कभी पान बेचा करते थे Shiv Thakare, आज है करोड़ों के मालिक, एक्टर की स्ट्रगल जर्नी आपको कर देगी इमोशनल

Updated:
विज्ञापन
कभी पान बेचा करते थे Shiv Thakare, आज है करोड़ों के मालिक, एक्टर की स्ट्रगल जर्नी आपको कर देगी इमोशनल

शिव ठाकरे इन-दिनों बिग बॉस के घर में फुल टू धमाल मचा रहे है. शो में उन्हें दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे है. शिव पहले बिग बॉस मराठी का खिताब अपने नाम कर चुके है. आज हम आपको उनकी स्ट्रगल लाइफ के बारें में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

बिग बॉस मराठी विनर शिव ठाकरे, जो इन-दिनों बिग बॉस के घर में धमाल मचा रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. शिव के गेम को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे है.

undefined

ऐसे में क्या आपको पता है कि आज शिव के पास करोड़ों रुपये है, लेकिन एक वक्त था, जब वह झुग्गी-झोपड़ियों में रहने को मजबूर थे. शिव ने कड़ी मेहनत के बाद कामयाबी हासिल की है.

undefined

शुरुआती दिनों में, शिव पान की दुकान पर अपने पिता की मदद करते थे. उन्होंने पैसा कमाने के लिए और परिवार वालों को अच्छी जिंदगी देने के लिए अखबार और दूध के पैकेट भी बेचे.

undefined

रोडीज ऑडिशन में, शिव ने खुलासा किया कि वह कोरियोग्राफी का काम करते थे. उन्होंने अपनी बहन के साथ इवेंट मैनेजमेंट का फ्रीलांस काम भी किया था. उनकी डांस क्लास सुचारू रूप से चल रही थी और उन्हें 20-22 हजार रुपये मिल रहे थे.

undefined

रोडीज ऑडिशन के दौरान शिव ठाकरे ने अपनी स्ट्रगल जर्नी के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा कि परिवार का भरण-पोषण करने के अलावा मैं अपनी बहन की शादी के लिए पैसे भी बचा रहा था. उनके संघर्षों के बारे में सुनकर रणविजय सिंह की आंखों में आंसू आ गए.

undefined

रोडीज के बाद, शिव ने बिग बॉस मराठी 2 में भाग लिया और अपने स्मार्ट गेम प्लान के साथ वह ट्रॉफी जीतने में कामयब रहे. शिव ने हाल ही में अपना परफ्यूम ब्रांड भी लॉन्च किया है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola