सिद्धार्थ शुक्ला के यादों के सहारे जी रही हैं Shehnaaz Gill, बोली- उसके लिए पजेसिव थी क्योंकि...
Published by : Ashish Lata Updated At : 05 Oct 2024 11:16 PM
Sidharth Shukla and Shehnaaz Gill
Shehnaaz Gill: शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की लवस्टोरी काफी पॉपुलर थी. दोनों बिग बॉस 13 में एक साथ मिले थे. हालांकि सिड की अचानक मौत के बाद उन्हें अलग होना पड़ा. अब उनकी मौत के 3 साल बाद शहनाज ने उनके बारे में बात की.
Shehnaaz Gill: शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की मुलाकात बिग बॉस 13 में हुई थी. सह-प्रतियोगी होने से लेकर अच्छे दोस्त बनने तक, दोनों काफी कम समय में एक-दूसरे के बहुत करीब आ गए. शो में भी शहनाज सिड के लिए काफी पजेसिव थी और उन्हें अक्सर अपने प्यार को कन्फेस करते हुए भी देखा गया था. घर के बाहर भी स्टार्स हमेशा साथ रहे. फैंस उन्हें प्यार से सिडनाज कहते थे. हालांकि साल 2021 में सिद्धार्थ की हार्ट अटैक से मौत हो गई. जिसके बाद शहनाज काफी टूट गई थी. उनका रो-रोकर बुरा हाल था. अब एक्टर की मौत के 3 साल बात एक्ट्रेस ने उनके साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया है.
सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के 3 साल बाद क्या बोली शहनाज गिल
फन विद फराह पर फराह खान संग बात करते हुए, शहनाज गिल ने खुलासा किया कि वह सिद्धार्थ को लेकर बहुत पजेसिव थीं. अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उनके लिए शक्ल-सूरत कोई मायने नहीं रखती, लेकिन एक गर्लफ्रेंड के तौर पर उन्हें जलन होती है और वह बेहद पजेसिव हैं. एक्ट्रेस ने कहा, “मैं पजेसिव थी, क्योंकि भाई वह हैंडसम भी था. अगर कोई इतना अच्छा दिखता है, तो पजेसिव महसूस करना स्वाभाविक है.”
क्या शहनाज गिल करेंगी शादी
इसके अलावा, अभिनेत्री ने ये भी बताया कि क्या वह शादी करेंगी और अगर हां तो उन्हें कैसा पार्टनर चाहिए. शहनाज ने कहा, एख साथ के रूप में, मैं काफी वफादार हैं और हमेशा के लिए एक ही आदमी के साथ अपने जीवन की कल्पना करना चाहती हैं. पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी ने कहा कि वह भविष्य में शादी करना पसंद करेंगी. हालांकि जिस गुण वाला लड़का वह चाहती हैं, फाइनेंशियल और प्रोफेशनल तरीके से समान हो.
किया राघव को डेट कर रही हैं शहनाज गिल
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. दोनों एक साथ काफी क्यूट लगते थे. हालांकि उनकी जोड़ी को किसी की नजर लग गई और साल 2021 में 40 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण सिड का निधन हो गया. उनकी मौत से शहनाज पूरी तरह से टूट गईं. काफी समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस राघव जुयाल को डेट कर रही हैं. हालांकि, जब भी इंटरव्यू में उनसे इस बारे में पूछा जाता है तो वे दोनों कभी भी इस बात को स्वीकार नहीं करते हैं.
Also Read- बिग बॉस 13 का ये पावर कपल है अनिल कपूर का फेवरेट, आप भी जानिए कौन है वो
Also Read- राघव जुयाल ने Shehnaaz Gill संग डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी के नाम का इस्तेमाल…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










