ePaper

Shehnaaz Gill के पिता को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, कहा- दिवाली से पहले मारेंगे, जानिए पूरा मामला

Updated at : 08 Oct 2022 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
Shehnaaz Gill के पिता को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, कहा- दिवाली से पहले मारेंगे, जानिए पूरा मामला

एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम शहनाज गिल के पिता संतोक सिंह सुख को एक अज्ञात व्यक्ति ने विदेशी नंबर से फोन के जरिए जान से मारने की धमकी दी है. इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. जानिए क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

बिग बॉस फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) आज काफी लोकप्रिय हो चुकी है. शहनाज इन दिनों फिल्मों में भी काम कर रही है. एक्ट्रेस के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है. हर बार सना ग्लैमरस फोटोशूट से फैंस की नींद चुरा लेती है. इस बीच खबर है कि एक्ट्रेस के पिता संतोक सिंह सुख (Santok Singh) को जान से मारने की धमकी मिली है. मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.

शहनाज गिल के पिता को मिली जाम से मारने की धमकी

शहनाज गिल के पिता संतोक सिंह सुख को एक अज्ञात व्यक्ति ने विदेशी फोन नंबर से कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी है. फोन पर बातचीत के दौरान शख्स ने संतोक को दिवाली से पहले जान से मारने की धमकी दी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उस शख्स ने पहले फोन पर उन्हें गाली दी और फिर मारने की धमकी दी. ये फोन उन्हें तब आया जब वो पंजाब के ब्यास से तरान्तरन जा रहे थे.

पहले भी हुआ था संतोक सिंह सुख पर हमला

गौरतलब है कि शहनाज गिल के पिता संतोक सिंह सुख साल 2021 में भाजपा में शामिल हुए थे. जिसके बाद 25 दिसंबर को उन पर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी. हालांकि इसमें वो बच गए थे और ये घटना अमृतसर में हुआ था.

Also Read: Bigg Boss 16: साजिद खान को सपोर्ट करने पर क्यों ट्रोल हो गई शहनाज गिल? यूजर्स बोले- ऐसे ही फिल्म नहीं…
शहनाज गिल की फिल्में

वहीं, हाल ही में शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर सुनिधि चौहान का गाना गाते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में वह बिना मेकअप के नजर आई थी. सना ने एक क्रॉप टॉप और पैंट पहना था. उनका गाना फैंस को काफी पसन्द आया था. इसपर यूजर्स ने कमेंट कर उनकी गायकी की तारीफ भी की. वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल ने हाल ही में अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर शेयर किया था. सलमान खान इसमें अलग लुक में नजर आएंगे. फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती और पूजा हेगड़े भी हैं. एक्ट्रेस के पास जॉन अब्राहम के साथ एक फिल्म भी है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola