Bigg Boss 16: साजिद खान को सपोर्ट करने पर क्यों ट्रोल हो गई शहनाज गिल? यूजर्स बोले- ऐसे ही फिल्म नहीं...

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में फिल्ममेकर साजिद खान ने एंट्री ले ली है. साजिद को शहनाज गिल का सपोर्ट मिला. लेकिन ये बात फैंस को पसन्द नहीं आई. शहनाज को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.यूजर्स उसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.
Bigg Boss 16: टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ शुरू हो चुका है. सलमान खान के शो में इस बार ऐसे कंटेस्टेंट आए, जो दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट करेंगे. इसमें एक कंटस्टेंट ऐसा है, जिसे शहनाज गिल का सपोर्ट मिला. वो है फिल्ममेकर साजिद खान. साजिद के लिए शहनाज ने एक प्यारा सा मैसेज भेजा. लेकिन फैंस को उनका साजिद को सपोर्ट करना नहीं भाया और इस वजह से वो ट्रोल हो रही है.
साजिद खान ने बिग बॉस 16 में आखिरी कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की. साजिद की एंट्री पर उन्हें शहनाज गिल से सपोर्ट मिला. शहनाज ने वीडियो मैसेज में कहा, हम चाहते है कि आप एंटरटेन करो. जैसे रियल में हो वैसे ही वहां रहना. मेरी सोपर्ट आपके साथ है और आल द बेस्ट. रॉक इट ब्रदर. ये सुनकर साजिद सना की तारीफ करते है.
https://twitter.com/shehnaazian18/status/1576281635015708672
शहनाज गिल के बारे में साजिद खान कहते है कि वो बहुत प्यारी लड़की है और उनकी छोटी बहन के जैसी है. शहनाज का ऐसे साजिद को सपोर्ट करना यूजर्स को पसन्द नहीं आया. मीटू आंदोलन के दौरान उनका नाम भी इसमें आया था. लोगों को पसन्द नहीं आया कि वो ऐसे शख्स का सपोर्ट करें. कई यूजर्स ने कमेंट किया कि शहनाज, साजिद के गुडबुक्स में रहना चाहती है, ताकि उन्हें फ्यूचर में उनसे फिल्में मिल सकें. कुछ यूजर्स का मानना है कि मेकर्स साजिद की इमेज को साफ करना चाहते है.
I'm confused is He was absolutely guilty for everything he had done in past !!or Is he comes for white washing ??
All answer will on livefeed #SajidKhan #BiggBoss16 https://t.co/c660XGYrXQ
— Donal Bisht™ (@DonaIBisht_) October 1, 2022
Itna image clarification karna hai toh, bring those women too who had accused him of molestation. Let them also have a platform nd audience to hear their side. Nd we'll see how long he'll play victim on ntv. #SajidKhan#BB16
— Riiizzzzuuu🌻 (@notsomellow_) October 1, 2022
Aise hi films nhi milte h bhaisaab.. Bohot mehnat karni padti h.. Sikho sablog inse🥹🥹
PS. Jesa real me h waisa raha to pata nhi kya kya karega.. Ye bhi aapiki tarah fake banke ghumega🥹🥹#BiggBoss16 #bb16 #SajidKhan #Fakenaaz pic.twitter.com/zlCJxCvvF6
— 𝖘𝖆𝖇𝖆 (@malhotras_ex) October 1, 2022
वहीं, बिग बॉस 16 के मंच पर साजिद खान ने खुलासा किया कि, मैं बेकार बैठा था और चार साल से मेरे पास कोई काम नहीं था. मुझे लगता है कि सफलता ने मुझे बर्बाद कर दिया. मैं बहुत अभिमानी हो गया था. साजिद ने ये भी कहा कि वो अब इस शो के जरिए दर्शकों के साथ एक बार फिर से रिश्ता बनाना चाहते है.
कौन है साजिद खान
साजिद खान ने बॉलीवुड को कई फिल्में दी है, जिसमें ‘डरना जरूरी है’, ‘हे बेबी’, ‘हाउसफुल’, ‘हाउसफुल 2’ है. साजिद का ‘मी टू’ मूवमेंट में नाम आया था. उनपर सलोनी चोपड़ा, प्रियंका बोस, अहना कुम्रा जैसी एक्ट्रेसे ने यौन शोषण का आरोप लगाया था. बता दें कि वो डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान के छोटे भाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




