Shefali Jariwala की अचानक हुई मौत पर हिंदुस्तानी भाऊ ने तोड़ी चुप्पी, रोते हुए कहा- उसका फोन कभी नहीं…

Hindustani Bhau on Shefali Jariwala Death
Shefali Jariwala: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 27 जून को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया. उनकी मौत की खबर ने सभी को गहरे दुख और सदमे में डाल दिया. अभिनेत्री के साथ बहुत करीबी रिश्ता रखने वाले और उनके राखी भाई रहे यूट्यूबर हिंदुस्तानी भाऊ भी टूट चुके हैं. उन्हें कूपर अस्पताल के बाहर रोते हुए देखा गया. उन्होंने कहा कि अब मेरी बहन के नाम का कॉल कभी नहीं आएगा.
Shefali Jariwala: अपने मशहूर म्यूजिक वीडियो कांटा लगा के लिए मशहूर शेफाली जरीवाला का शुक्रवार को मुंबई में दुखद निधन हो गया. वह 42 साल की थीं. उनके राखी भाई हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास को मुंबई के कूपर अस्पताल में देखा गया, जहां शेफाली का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. बहन की अचानक हुई मौत से वह टूट हुए नजर आए. उनके आंखों में आंसू और चेहरा पर उदासी साफ तौर पर दिखाई दे रही थी. शेफाली और हिंदुस्तानी भाऊ की पहली मुलाकात 2019 में सलमान खान की ओर से होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो बिग बॉस 13 में हुई थी.
शेफाली की अचानक हुई मौत पर हिंदुस्तानी भाऊ ने तोड़ी चुप्पी
इंस्टेंट बॉलीवुड की ओर से शेयर किए एक वीडियो में हिंदुस्तानी भाऊ शेफाली के अचानक चले जाने से सदमें में है. वह फूट फूटकर रोते हुए मीडिया से बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा, मोबाइल में तो नाम है उसका, लेकिन अब कभी नहीं बजेगा. साल में 2-3 बार वो मुझे फोन करती थी, जिसमें रक्षाबंधन, गणपति और बाहुबीज के टाइम, वह अब कभी नहीं बजेगा. वहीं अस्पताल में जाने से पहले भी उन्होंने रोते हुए बस यही कहा था, “बहन थी वो मेरी.” शेफाली के पति पराग त्यागी को भी आज सुबह अस्पताल पहुंचते देखा गया.
शेफाली और हिंदुस्तानी भाऊ के बारे में
उनके परिवार को उनके घर के बाहर मीडिया से प्राइवेसी की मांग करते देखा गया. ऑनलाइन शेयर किए गए एक वीडियो में, उनके रिश्तेदार स्पष्ट रूप से परेशान थे और उन्होंने फोटोग्राफरों से कहा, “हमें कोई फोटो नहीं चाहिए.” शेफाली और हिंदुस्तानी भाऊ दोनों ही बिग बॉस 13 में प्रतियोगी थे. उनके बीच एक प्यारा भाई-बहन का रिश्ता था, जो शो के बाद भी जारी रहा. पिछले साल रक्षा बंधन पर शेफाली ने उन्हें राखी बांधने के बाद एक तस्वीर शेयर की थी. अपने कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “एक साथ, हम दुनिया जीत सकते हैं. रक्षा बंधन की शुभकामनाएं!”
शेफाली जरीवाला की मौत
शेफाली जरीवाला को शुक्रवार रात उनके पति पराग त्यागी बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले गए, जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. शुरुआती रिपोर्टों में दावा किया गया था कि अभिनेत्री की मौत 42 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हुई, लेकिन अब मुंबई पुलिस ने कहा है कि शेफाली अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं.
यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala Husband Video: शेफाली की मौत के बाद पति पराग का पहला वीडियो आया सामने, फूट-फूटकर रोते दिखे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










