कपिल शर्मा, दिलीप जोशी नहीं, ये एक्टर बना टीवी का हाईएस्ट पेड एक्टर, 8 साल बाद किया छोटे पर्दे पर धमाकेदार कमबैक

Author :Divya Keshri
Published by :Divya Keshri
Updated at :18 May 2025 11:56 AM
विज्ञापन
Sharad Kelkar Comeback Show

Sharad Kelkar Comeback Show

Highest Paid TV Actor: टीवी शो तुम से तुम तक से 8 साल बाद कमबैक करने वाले शरद केलकर इंडिया के हाईएस्ट पेड टीवी एक्टर बन चुके हैं. एक्टर होने के साथ ही शरद एक दमदार वॉइसओवर आर्टिस्ट भी है. उन्होंने सुपरहिट फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 में प्रभास के किरदार को आवाज दी थी.

विज्ञापन

Highest Paid TV Actor: कपिल शर्मा, दिलीप जोशी और रुपाली गांगुली को पीछे छोड़ते हुए शरद केलकर अब टीवी के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन चुके हैं. करीब 8 साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे शरद इससे पहले कुछ तो लोग कहेंगे, सात फेरे- सलोनी का सफर, सिंदूर तेरे नाम का और सीआईडी जैसे शोज में नजर आ चुके हैं. टीवी के साथ-साथ शरद ने गोलियों की रासलीला राम-लीला, 1920-एविल रिटर्न्स और तान्हाजी जैसी फिल्मों में भी काम किया है. अब वह 8 साल बाद टीवी पर अपने नए शो तुम से तुम तक से वापसी कर रहे हैं.

कितनी फीस लेते हैं शरद

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, शरद को अपने नए शो तुम से तुम तक के लिए रोजाना 3.50 लाख रुपए मिल रहे हैं. अगर शो की शूटिंग महीने में 30 दिन भी होती है, तो इस हिसाब से शरद महीने में 1 करोड़ रुपए से भी अधिक कमाएंगे.

क्या है शो की कहानी

यह शो 19 वर्षीय लड़की अनु और 46 वर्षीय बिजनेसमैन आर्यवर्धन (शरद केलकर) की कहानी है. इसमें शरद केलकर के साथ निहारिका चौकसे, अनु की भूमिका निभा रही हैं. शो में दोनों किरदारों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है, लेकिन उम्र में भारी अंतर होने के कारण समाज उन्हें स्वीकार नहीं करता. दर्शक इस शो को ज़ी टीवी चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं.

कैसे बने पैन इंडियन स्टार

एक्ट के साथ-साथ शरद केलकर एक बेहतरीन वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी हैं. अपने जबरदस्त आवाज की वजह से प्रभास स्टारर फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 में एक्टर के किरदार को केलकर ने हिंदी में आवाज दी थी. हिंदी डब करने वाले केलकर ने काफी हॉलीवुड फिल्म्स जैसे डॉन ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स, गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी, फ्यूरियस 7, मैड मैक्स: फ्यूरी रोड, xXx: रिटर्न ऑफ जेंडर केज की भी डबिंग की है.

यह भी पढ़ें– Border 2 Cast Fees: ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल की फीस ने मचाया गदर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ को मिला सिर्फ जेब खर्च

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola