आर्यन खान को जमानत मिलते ही सुहाना खान ने 3 शब्दों में बयां किया प्यार, शेयर की बचपन की तस्वीरें

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई. आर्यन खान की रिहाई पर उनकी बहन सुहाना खान ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा, 'आई लव यू'. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को क्रूज ड्रग्स केस में गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने राहत देते हुए जमानत दे दी है. आर्यन पिछले 27 दिनों से एनसीबी की गिरफ्त में थे. बेल मिलने के बाद शाहरुख खान समेत पूरा बॉलीवुड खुश नजर आए और बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया.
इन सभी के बीच एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. यह पोस्ट आर्यन खान की बहन सुहाना खान (Suhana Khan) का है. सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर महज तीन शब्दों में अपने भाई के लिए प्यार जाहिर किया है. सुहाना ने इसके साथ एक कोलाज भी शेयर किया है, जिसमें उनके साथ भाई आर्यन और पिता शाहरुख दिखाई दे रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/CVlFU02J4MN/
सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक फोटोज शेयर की है. जिसमें उनके पिता शाहरुख खान और आर्यन खान नजर आ रहे हैं. तीनों एक दूसरे के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं. वहीं आर्यन कैमरे लिए अजीबो-गरीब एक्सप्रेशन दे रहे हैं. इस तसवीर में तीनों का बॉन्ड साफ देखा जा सकता है.
Also Read: आर्यन खान को मिली जमानत, मन्नत के बाहर फैंस का जमावड़ा, दे रहे शाहरुख को बधाई
सुहाना खान ने इस तसवीर को एक खास कैप्शन के साथ शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘आई लव यू’. सुहाना खान के इस कैप्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने भाई से बेहद प्यार करती है. शाहरुख, आर्यन और सुहाना की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल भी हो रहा है.
आपको बता दें कि सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैंन फौलोइंग हैं. आर्यन खान के जेल में जाने के बाद सुहाना की तसवीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. वहीं इसी बीच सुहाना ने अपनी मां गौरी खान के जन्मदिन पर एक प्यारा सा पोस्ट भी शेयर किया था.
Also Read: आर्यन खान को जमानत मिलने पर बाॅलीवुड में खुशी, प्रतिक्रिया आयी- सत्यमेव जयते…
Posted By Ashish Lata
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




