ePaper

शाहरुख खान की बेटी सुहाना व्‍हाइट क्रॉप टॉप में दिखीं बेहद ग्‍लैमरस, सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये PHOTOS

Updated at : 13 Dec 2020 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
शाहरुख खान की बेटी सुहाना व्‍हाइट क्रॉप टॉप में दिखीं बेहद ग्‍लैमरस, सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये PHOTOS

shah rukh khan daughter suhana khan in white crop top photo viral on social media suhana glamorous and bold photos fans comments bud : सुपरस्‍टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) अपनी ग्‍लैमरस तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. सुहाना फिलहाल फिल्मों से दूर है लेकिन उनके चाहने वालों की लिस्ट लंबी है. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोविंग है. उनकी तसवीरें शेयर होते ही वायरल हो जाती है जिसपर फैंस जमकर प्‍यार लुटाते हैं.

विज्ञापन

Suhana Khan bold photo : सुपरस्‍टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) अपनी ग्‍लैमरस तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. सुहाना फिलहाल फिल्मों से दूर है लेकिन उनके चाहने वालों की लिस्ट लंबी है. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोविंग है. उनकी तसवीरें शेयर होते ही वायरल हो जाती है जिसपर फैंस जमकर प्‍यार लुटाते हैं. सुहाना की एक तसवीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसमें वह बेहद स्‍टाइलिश नजर आ रही हैं.

सुहाना खान इस तसवीर पर व्‍हाइट क्राप टॉप और मल्‍टीकलर पैंट में नजर आ रही हैं. वह गॉगल्‍स पहने नजर आ रही हैं. वह ओपन हेयर लुक में बेहद ग्‍लैमरस नजर आ रही हैं. उन्‍होंने रेड लिपस्टिक से अपने लुक को कंप्‍लीट किया है. वह मैचिंग व्‍हाइट शूट पहने दिख रही हैं. उन्‍होंने बैग भी कैरी हुआ है. इस तसवीर पर फैंस जमकर प्‍यार लुटा रहे हैं.

इसके अलावा सुहाना की ए‍क और तसवीर वायरल हो रही है जिसमें वह येलो आउटफिट में नजर आ रही हैं. वह ओपन हेयर लुक में नजर आ रही हैं. उनकी यह तसवीर भी खूब पसंद की जा रही हैं. इसके अलावा भी सुहाना की कई स्टाइलिश तसवीरों ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा था. उनकी तसवीर को ताबड़तोड़ लाइक्‍स मिल रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CChcYJIHMme/
https://www.instagram.com/p/CChcRxyH4sV/

बता दें कि पिछले दिनों सुहाना खान की तसवीरें पर यूजर्स ने भद्दे कमेंट्स किए थे जिसका शाहरुख खान की लाडली ने मुंहतोड़ जवाब दिया था. सुहाना खान को ट्रोलर्स ने ‘काली’ कहा था. सुहाना खान ने अपनी एक खूबसूरत सी तसवीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा था,’ यह उन सभी लोगों के लिए है जो हिंदी नहीं बोलते हैं, मैंने सोचा उन्हें बता दूं. ब्लैक कलर को हिंदी में काला कहते हैं. काली शब्द उस महिला के बारे में बताने के लिए किया जाता है जिसका कलर डार्क होता है.’

Also Read: ‘बालिका वधु’ फेम अविका गौर को इस एक्‍ट्रेस ने किया रिप्‍लेस, सलमान संग ‘अंतिम’ में आयेंगी नजर

इस तसवीर के साथ सुहाना खान ने एक लंबा चौड़ा पोस्‍ट लिखा था. उन्‍होंने लिखा,’ अभी बहुत कुछ चल रहा है और यह उन मुद्दों में से एक है जिन्हें हमें ठीक करने की आवश्यकता है !! यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, यह हर युवा लड़की/लड़के के बारे में है जो बिना किसी कारण के हीन भावना से ग्रस्त हो गये हैं. यहां मेरी मौजूदगी के बारे में कुछ कमेंट्स किए गए हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola