ePaper

Shah Rukh Khan: रानी मुखर्जी के बाल सजाते और पल्लू संभालते नजर आए SRK, फैंस बोले- ‘एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे’

Updated at : 24 Sep 2025 11:06 AM (IST)
विज्ञापन
Shah Rukh Khan And Rani Mukherjee

Shah Rukh Khan And Rani Mukherjee

Shah Rukh Khan: 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी को पहला नेशनल अवॉर्ड मिला. शाहरुख ने रानी का पल्लू संभाला और बाल संवारते नजर आए. फैंस उनके जेंटलमैन अंदाज की तारीफ कर रहे हैं और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Shah Rukh Khan: मंगलवार को राजधानी दिल्ली में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन किया गया. इस खास मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला. इस दौरान दोनों सितारे अपने करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड ले रहे थे और उनका यह पल काफी खास रहा.

शाहरुख ने संभाला रानी का पल्लू

वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया कि शाहरुख रानी की साड़ी का पल्लू पकड़कर उन्हें आराम से अपनी सीट पर बैठने में मदद कर रहे थे. रानी ने सुनहरे बॉर्डर वाली भूरे रंग की रेशमी साड़ी और आधी आस्तीन का ब्लाउज पहना था, वहीं शाहरुख ब्लैक सूट में नजर आए. फैंस ने शाहरुख के इस जेंटलमैन अंदाज की खूब तारीफ की और सोशल मीडिया पर उन्हें प्यार भरे कमेंट्स मिल रहे हैं.

शाहरुख ने संवारें रानी के बाल

एक और क्लिप में शाहरुख, रानी और विक्रांत मैसी के साथ खड़े नजर आए. इस दौरान शाहरुख प्यार से रानी के बाल संवारते दिखे. दोनों सितारे मस्ती-मजाक करते हुए भी नजर आए और एक साथ सेल्फी भी ली। इस प्यारे पल ने फैंस का दिल जीत लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

फैंस का प्यार और प्रतिक्रियाएं

फैंस ने शाहरुख के व्यवहार की जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, “एक ही दिल है, कितनी बार जीतोगे शाहरुख बाबू” वहीं अन्य ने उन्हें सबसे सज्जन अभिनेता बताया. फैंस इस प्यारे अंदाज को देखकर खुश हैं और सोशल मीडिया पर उनके जेंटलमैन पलों की प्रशंसा कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 71st National Film Awards: शाहरुख-रानी ने जीता नेशनल अवॉर्ड, मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola