ePaper

Saroj Khan Death: बॉलीवुड में शोक की लहर, अमिताभ बच्चन ने कही यह बात

Updated at : 03 Jul 2020 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
Saroj Khan Death: बॉलीवुड में शोक की लहर, अमिताभ बच्चन ने कही यह बात

अभी एक्टर सुशांत सिंह (ShuShant Singh) के मौत का दर्द कम नहीं हुआ था कि मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (Choreographer Saroj Khan death) का निधन हो गया. सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें मुंबई के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. जहां रात 1.52 पर कार्डियेक अरेस्ट (Cardiac arrest) से उनकी मौत हो गयी. उनकी मौत से पूरा बॉलीवुड सदमे में है. उनकी मौत पर बॉलीवुड (Bollywood) से प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गयी है. सरोज खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bacchan Tweet) ने ट्वीट किया है हाथ जुड़े हैं मन अशांत. खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने सरोज खान की मौत पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, 'इस बुरी खबर के साथ जागा हूं कि कोरियोग्राफर सरोज ख़ान जी नहीं रहीं.

विज्ञापन

अभी एक्टर सुशांत सिंह के मौत का दर्द कम नहीं हुआ था कि मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया. सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें मुंबई के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. जहां रात 1.52 पर कार्डियेक अरेस्ट से उनकी मौत हो गयी. उनकी मौत से पूरा बॉलीवुड सदमे में है.उनकी मौत पर बॉलीवुड से प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गयी है.

सरोज खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया है ‘हाथ जुड़े हैं मन अशांत’ . खिलाड़ी अक्षय कुमार ने सरोज खान की मौत पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, ‘इस बुरी खबर के साथ जागा हूं कि कोरियोग्राफर सरोज ख़ान जी नहीं रहीं. उन्होंने डांस को बहुत आसान बना दिया जैसे कोई भी डांस करत सकता है. इंडस्ट्री को एक बड़ा नुकसान. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.’

रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने शोक व्यक्त करते हुए सरोज खान की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है ‘समय की रेत उस प्यार को कभी नहीं धोएगी जो मेरे पास है. लोगों के एक समुद्र में मेरी आँखें हमेशा आपको खोजती रहेंगी, हम हमेशा के लिए एक साथ हो जाएँगे. दूरी के अलावा हो सकता है – लेकिन आपकी मीठी याद हमेशा मेरे दिल में रहेगी’. कोरियोग्राफर फराह खान ने ट्वीट किया किया सरोज जी की आत्मा का शांति मिले. आप कई लोगों के लिए प्रेरणा थे, आप मेरी भी प्रेरणा थे धन्यवाद.

बॉलीवुड अभिनेत्री कोयेना मित्रा ने भी सरोज खान की मौत पर शोक व्यक्त किया है. अभिनेत्री ने ट्वीट किया है, ‘भगवान आपकी आत्मा शांति दे, आपकी कमी हमेशा महसूस की जायेगी’. उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सरोज खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा है ‘सिने जगत की सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफ़र सरोजखान जी के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई. सिनेमा जगत में उनके अमूल्य योगदान के लिए सदैव उन्हें याद रखा जायेगा.मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति व परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें’. केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह ने सरोज खान के निधन पर ट्वीट किया ‘सरोजखान के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ. वह भारतीय सिनेमा में कोरियोग्राफी को संस्थागत बनाने वाली थीं’

https://twitter.com/koenamitra/status/1278891227274899456

केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह ने सरोज खान के निधन पर ट्वीट किया ‘सरोजखान के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ. वह भारतीय सिनेमा में कोरियोग्राफी को संस्थागत बनाने वाली थीं’

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola