सपना चौधरी को कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, इस मामले को लेकर मुश्किल में पड़ी देसी क्वीन, जानें पूरा मामला

हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी के लिए राहत भरी खबर है. सपना को एक पुराने केस में कोर्ट से जमानत मिल गई है. देसी क्वीन ने कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया, जिसके बाद वो करीब दो घंटे तक हिरासत में रही. जानिए पूरा मामला.
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी जब स्टेज पर डांस करती है, तो फैंस दीवाने हो जाते है. सपना की फैन फॉलोइंग तगड़ी है तभी तो उनके हर वीडियो पर जबरदस्त लाइक्स और कमेंट्स आते है. देसी क्वीन इन सबके बीच अपना कार्यक्रम रद्द करके टिकट के पैसे वापस नहीं करने के एक मामले में सोमवार को करीब दो घंटे तक हिरासत में रही.
अदालत ने सपना का गिरफ्तारी वारंट इस शर्त पर खत्म किया कि भविष्य में वह सुनवाई में पेश होकर सहयोग करेंगी. अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी की अदालत में सपना आज अपने वकील के साथ पेश हुईं, जिस पर उन्हें ‘अदालत की हिरासत’ में ले लिया गया. इस दौरान वह करीब दो घंटे तक हिरासत में रहीं.
अदालत ने सपना का वारंट इस शर्त पर खत्म किया कि वह सुनवाई के दौरान अदालत में पेश होकर सहयोग करेंगी. इसके बाद सपना अदालत से बाहर चली गईं. सपना ने सोमवार को दाखिल अर्जी में दावा किया कि मामले की सुनवाई पिछली 22 अगस्त को हुई थी लेकिन बीमारी की वजह से ना तो वह खुद और ना ही उनके वकील अदालत में हाजिर हो पाए थे तथा जो भी हुआ वैसा करने की मंशा नहीं थी लिहाजा गिरफ्तारी वारंट को वापस ले लिया जाए.
अदालत ने इसके बाद वारंट वापस ले लिया और मामले की अगली सुनवाई की तारीख 30 सितंबर नियत की. मामले के मुताबिक, 14 अक्टूबर 2018 को निरीक्षक फिरोज खान ने सपना के खिलाफ आशियाना थाने में मामला दर्ज किया था. मुकदमे के मुताबिक, 13 अक्टूबर को लखनऊ के स्मृति उपवन में सपना चौधरी का कार्यक्रम होना था. इस कार्यक्रम के लिए हजारों टिकट बिके थे.
Also Read: Sapna Chaudhary: सपना चौधरी को डांस करता देख स्टेज पर आ गई छोटी बच्ची, फिर आगे हुआ ये… Video
सपना देर रात तक जब शो में नहीं आईं तो भीड़ ने हंगामा शुरू किया और इसके बावजूद आयोजकों ने टिकट के पैसे वापस नहीं किए थे. इस मामले में कार्यक्रम के आयोजक नवीन शर्मा, अमित पांडे, जुनैद अहमद, रत्नाकर उपाध्याय और इवाद अली भी आरोपी हैं. इस मामले में अदालत में पेश नहीं होने पर 17 नवंबर 2021 को सपना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. उसके बाद 23 नवंबर को सपना ने वारंट निरस्त करने की गुजारिश की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था.
उसके बाद गत 10 मई को सपना ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था जिसके बाद उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई थी. पेशी पर दोबारा नहीं आने पर उन्हें नोटिस भेजा गया था. नोटिस के बावजूद अदालत में हाजिर नहीं होने पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया. (भाषा इनपुट के साथ)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










