Samantha Ruth Prabhu Father Died: नहीं रहे साउथ स्टार सामंथा के पिता, इमोशनल पोस्ट कर बोली- जब तक हम दोबारा…

Samantha Ruth Prabhu Father Died: सामंथा रुथ प्रभु के पिता जोसेफ प्रभु का शुक्रवार को निधन हो गया. अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए अपने पापा को अलविदा कहा.
Samantha Ruth Prabhu Father Died: साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु के पिता जोसेफ प्रभु का निधन हो गया है. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर टूटे हुए दिल वाले इमोजी के साथ एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, “जब तक हम दोबारा नहीं मिलते है पिताजी.” हालांकि उनके पिता की मृत्यु कैसे हुई, ये जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.

सामंथा का उनके पिता संग कैसा था रिश्ता
सामंथा का जन्म चेन्नई में जोसेफ प्रभु और निनेट प्रभु के घर हुआ था. उनके पिता एक तेलुगु एंग्लो-इंडियन थे. गैलाटा इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में सामंथा ने अपने पिता संग रिश्ते पर बात की थी. उन्होंने कहा, ”बड़े होते हुए मुझे जीवन भर संघर्ष करना पड़ा. मेरे पिता कुछ इस तरह के थे. मुझे लगता है कि अधिकांश भारतीय माता-पिता ऐसे ही हैं और उन्हें लगता है कि बच्चे छोटे हैं, तो उनकी रक्षा करनी जरूरी होती है. मेरे पिता ने मुझसे कहा था कि तुम रियल में उतनी स्मार्ट नहीं हो.”
सामंथा रुथ प्रभु के तलाक पर क्या बोले थे जोसेफ प्रभु
अक्टूबर 2021 में सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की शादी खत्म होने के लगभग एक साल बाद सामंथा के पिता जोसेफ प्रभु ने फेसबुक पर पुरानी शादी की तस्वीरें साझा कीं और इस बारे में बात की. उन्होंने कहा, उन्हें तलाक से बाहर निकलने में काफी समय लगा था, लेकिन अब दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ने के लिए तैयार है.
Also Read- Naga Chaitanya और Sobhita Dhulipala की हल्दी सेरेमनी की पहली तसवीर आई सामने, फैंस बोले- सामंथा दुखी…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










