Naga Chaitanya और Sobhita Dhulipala की हल्दी सेरेमनी की पहली तसवीर आई सामने, फैंस बोले- सामंथा दुखी…

Updated:
विज्ञापन
Naga Chaitanya और Sobhita Dhulipala की हल्दी सेरेमनी की पहली तसवीर आई सामने, फैंस बोले- सामंथा दुखी…

Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Haldi: नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. कपल की प्री वेडिंग फंक्शन आज से शुरू हो गए हैं और अब हल्दी सेरेमनी की पहली फोटोज सामने आई है.

विज्ञापन

Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Haldi Photos: अब से कुछ ही दिनों में नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला ‘मिस्टर एंड मिसेज’ बन जाएंगे. कपल 4 दिसंबर को एक दूसरे संग सात फेरे लेंगे. आज से उनके प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं. अब नागा और शोभिता की हल्दी फंक्शन की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. कपल एक दूसरे संग काफी खुश लग रहे हैं. उनके आसपास परिवार के लोग और दोस्त मौजूद हैं.

नागा चैतन्य-शोभिता धूलिपाला की हल्दी फोटोज वायरल

हल्दी सेरेमनी में शोभिता ने पीले रंग के आउटफिट को इग्नोर करके फुल-हैंड ब्लाउज के साथ लाल साड़ी पहनने का फैसला लिया. माथे पर मांगटीका और गले में हेवी नेकलेस के साथ अभिनेत्री इंडियन लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं. दूसरी ओर, नागा चैतन्य कुर्ता पायजामा सेट में हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थे.

नागा चैतन्य और शोभिता का हल्दी फोटोज पर क्या बोले फैंस

नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला की हल्दी फोटोज देखकर फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”कपल को किसी की नजर न लगे.. कितने प्यारे लग रहे हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”सामंथा रुथ प्रभु को आज कितना बुरा लग रहा होगा… काश उनका तलाक नहीं हुआ होता.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”शोभिता को दुल्हन के रूप में देखने के लिए एक्साइटेड हूं.”

शादी को लेकर कितने एक्साइटेड हैं नागा चैतन्य

नागा चैतन्य ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह शादी के लिए कितने एक्साइटेड हैं. उन्होंने जूम से बातचीत में कहा, “पिछले कुछ महीनों में शोभिता और उनके परिवार को जानना बहुत अच्छा रहा है. परिवारों को बातचीत करते देखना आनंददायक रहा. मैं वास्तव में शादी के दिन का इंतजार कर रहा हूं, रीति-रिवाजों को करने के लिए एक्साइटेड हूं.”

Also Read- Naga Chaitanya-Sobhita की शादी की डेट पक्की, तेलुगु रस्मों का चलेगा 8 घंटे लंबा सिलसिला

Also Read- Naga Chaitanya-Sobhita: क्या नेटफ्लिक्स ने 50 करोड़ में खरीदा नागा चैतन्य-शोभिता की शादी के स्ट्रीमिंग राइट्स, जानें पूरी सच्चाई

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola