बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सो नहीं पा रहे थे Salman Khan, जीशान बोले- हर रात फोन करके मुझे…

Updated:
विज्ञापन
Salman Khan And Baba Siddiqui

Salman Khan And Baba Siddiqui

Zeeshan Siddique On Salman Khan: बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने खुलासा किया कि सलमान खान इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहे और हर पल उनका ख्याल रखा. उन्होंने ये भी कहा कि पापा के जाने के बाद एक्टर को नींद भी नहीं आती थी.

विज्ञापन

Zeeshan Siddique On Salman Khan: बाबा सिद्दीकी की दर्दनाक मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. 12 अक्टूबर को तीन बंदूकधारियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी. इस घटना से सलमान खान काफी परेशान हो गए थे. अब बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने खुलासा किया कि उनके पिता के निधन के बाद सलमान खान परिवार के साथ स्तंभ की तरह खड़े रहे. बता दें कि सलमान सिद्दीकी परिवार को अपना सपोर्ट देने के लिए अस्पताल पहुंचने वाले पहले सितारों में से एक थे. अंतिम संस्कार में भी वह मौजूद रहें.

सिद्दीकी परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे सलमान खान

जीशान सिद्दीकी ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा, “बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान भाई बहुत परेशान थे. पापा और सलमान भाई सगे भाइयों की तरह थे. पिताजी की मृत्यु के बाद भाई ने हमारी बहुत मदद की. वह हमेशा हालचाल के लिए फोन करते थे. हर रात, वह मुझसे नींद न आने के बारे में बात करते थे. उनका सपोर्ट हमारे बहुत काम आया.”

जीशान ने बॉलीवुड स्टार्स को बताया अपना परिवार

उन्होंने परिवार का सपोर्ट करने आए अन्य बॉलीवुड सितारों के बारे में भी खुलकर बात की और कहा कि हर कोई हमारे साथ इस दुख की घड़ी में खड़ा था. जीशान ने इन सितारों को परिवार बताया. उन्होंने कहा, “मैं अपने पिता के दोस्तों को सेलिब्रिटी नहीं मानता, क्योंकि जो घर आते हैं, वो आपके शुभचिंतक और परिवार होते हैं.” शिल्पा शेट्टी और संजय दत्त जैसे कई सितारे बाबा सिद्दीकी की मृत्यु के बाद सिद्दीकी परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे. उनके निधन के बाद शिल्पा को रोते हुए भी देखा गया था.

बाबा सिद्दीकी की मृत्यु कैसे हुई

राजनीतिक नेता बाबा सिद्दीकी को 12 अक्टूबर को तीन बंदूकधारियों ने गोली मार दी थी. जब उन पर हमला हुआ तो वह मुंबई के बांद्रा पूर्व में अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय से लौट रहे थे. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एक वायरल पोस्ट में उनकी मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली. पोस्ट में सलमान को चेतावनी भी दी गई. जिसके बाद एक्टर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई.

Also Read- Salman Khan: खान परिवार की एक्स बहु ने सलमान के घरवालों के साथ रियूनियन पर दिया खास जवाब, कहा ‘वह हमेशा आपके साथ…’

Also Read- अगर Salman Khan ने काले हिरण का नहीं किया शिकार, तो क्यों लेकर आए थे चेकबुक, लॉरेंस बिश्नोई के भाई का खुलासा

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola