अंकिता लोखंडे के एलिमिनेट होने पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे नजर से देखें तो आपने ये…

बिग बॉस 17 में शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ, जिसमें अंकिता लोखंडे आउट हो गई. इससे सलमान खान काफी दुखी हो गए और उन्होंने कहा कि मेरी नजर में आप विजेता हो और आपने बहुत अच्छा खेला है.

बिग बॉस 17 के घर से अंकिता लोखंडे बाहर हो गई हैं. सोशल मीडिया ट्रेंड्स की मानें तो मुनव्वर फारुकी सीजन का खिताब अपने नाम करेंगे. वहीं अभिषेक कुमार फर्स्ट रनरअप रहेंगे.

विजेता के लिए सबसे मजबूत दावेदारों में से एक मानी जाने वाली पवित्र रिश्ता अभिनेत्री को चौथे स्थान पर बाहर कर दिया गया. अंकिता लोखंडे के फैंस हैरान हैं, क्योंकि उनका मानना था कि अभिनेत्री आसानी से कम से कम टॉप दो फाइनलिस्ट में शामिल होने की हकदार थी.

अंकिता लोखंडे के फैंस के अलावा होस्ट सलमान खान भी उनके एविक्शन से काफी नाराज हैं. अभिनेत्री खुद भी शॉक्ड रह गई थी, लेकिन उन्होंने ग्रेस से अपनी हार स्वीकार कर ली और घर से बाहर चली गईं.
Also Read: Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे हुई घर से बेघर, सीजन 17 की ट्रॉफी जीतने का सफर रह गया अधूरा
सलमान खान भी सदमे में दिखे, क्योंकि उन्हें हमेशा लगता था कि अंकिता बिग बॉस 17 जीतने के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक हैं. एलिमिनेशन के बाद, जब अंकिता मंच पर सलमान खान से मिलीं, तो उन्होंने अपनी निराशा व्यक्त की.
#AnkitaLokhande is winner for #SalmanKhan ❤❤ #BB17 #BiggBoss17 pic.twitter.com/22s6Nx28Hl
— Rubiology 💋 (@ItsRubiology) January 28, 2024

सलमान ने अंकिता से कहा कि उनके लिए वह हमेशा विजेता रहेंगी. सलमान ने बिग बॉस 17 के घर में अंकिता की जर्नी की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि आपने काफी अच्छा खेला और मुझे लगा कि आप विजेता बनेंगी. मुझे क्या सारे कास्ट और क्रू को भी यही लगा था.
सलमान खान ने ये भी कहा कि जब बिग बॉस 16 में उन्हें लगा था कि प्रियंका चाहर चौधरी विजेता बनेंगी और वह बाहर आ गई तो उन्हें काफी शॉकिंग लगा था. लेकिन उन्होंने भी काफी अच्छा खेला था.

होस्ट ने आगे कहा, देखो भाईलोग अंकिता हार कर भी जीत गई औऱ जबतक आप लोग घर से निकलोगे वह दो प्रोजेक्ट में काम कर चुकी होंगी.

बता दें कि बिग बॉस 17 विनर को चमचमाती हुई ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये भी मिलेंगे. साथ ही क्रेटा की गाड़ी मिलेगी. मुनव्वर फारुकी खिताब जीत सकते हैं.
Also Read: Bigg Boss 17 Winner Leak: सलमान खान के हाथ उठाने से पहले ही विनर का नाम हुआ लीक, ये होंगे पहले रनरअपप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










