Salman Khan: जब सलमान खान ने जला दी थी अपने पिता की पूरी सैलरी, पूरे महीने पड़ोसी से मांगकर खाया था खाना

Updated:
विज्ञापन
Salman Khan: जब सलमान खान ने जला दी थी अपने पिता की पूरी सैलरी, पूरे महीने पड़ोसी से मांगकर खाया था खाना

Salman Khan Birthday Special: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने कड़ी मेहनत और संघर्ष से आज ये मुकाम हासिल किया है. उन्होंने अपनी फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है.

विज्ञापन
undefined

सलमान खान बॉलीवुड पर राज करने वाले तीन खानों में से एक हैं. अभिनेता ने तीन दशक में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. भाईजान की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं.

undefined

आज भाईजान अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. उनके बर्थडे को खास बनाने के लिए बीते दिनों मनीष पॉल को बिग बॉस 16 के मंच पर देखा गया. यहां घरवालों से लेकर मनीष तक सभी ने सलमान खान का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया.

undefined

इस दौरान भाईजान ने खुलासा किया कि जब वे इंदौर में रहते थे और सिर्फ 6 साल के थे. तब दिवाली के मौके पर पटाखा जलाते समय उनसे एक गलती हुई थी. उन्होंने अपने पिता की पूरी सैलरी कागज समझ कर जला दी थी.

undefined

जब घरवालों को पता चला कि मैंने पापा की पूरी सैलरी जला दी. तब मम्मी से बहुत डांट पड़ी. हालांकि पिता ने कुछ कहा नहीं और वो बोले कि उससे गलती से हो गया.

undefined

सलमान खान ने बताया कि उस समय हालात इतने खराब थे कि पूरे महीने पड़ोसी से पैसे और राशन मांगकर काम चलाना पड़ा था. सलमान खान ने ये भी बताया कि शुरुआत में मैं इतना पतला था कि 30-35 रोटियां खा जाता था.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola