ePaper

रुबीना दिलाइक ने बंजारन बन लोगों के दिलों पर चलाये नैनों के बाण, वायरल हो रही ये खूबसूरत तसवीरें

Updated at : 14 Jan 2022 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
रुबीना दिलाइक ने बंजारन बन लोगों के दिलों पर चलाये नैनों के बाण, वायरल हो रही ये खूबसूरत तसवीरें

एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक फैशन के मामले में कभी भी इंप्रेस करने से नहीं चूकती हैं. अभिनेता ने अपनी नई तस्वीरों से एकबार फिर फैंस को दीवाना बनाया है.

विज्ञापन
undefined

एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक फैशन के मामले में कभी भी इंप्रेस करने से नहीं चूकती हैं. अभिनेता ने अपनी नई तस्वीरों से एकबार फिर फैंस को दीवाना बनाया है. वह डिजाइनर महक तलरेजा की डार्क ब्लू कलर की शर्ट और लहंगे में बेहद हसीन दिख रही हैं. उन्होंने इस लुक से एक से बढ़कर एक फोटोज शेयर की है जो वाकई शानदार हैं.

undefined

एक्ट्रेस ने अपने एथनिक लुक को ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी के साथ लेयर किया जिसमें अंगूठियां, मांग टीका और स्टेटमेंट ईयररिंग्स शामिल थे. यह ज्वैलरी रूबंस एक्सेसरीज हाउस की है. वहीं उनके मेकअप लुक की बात करें तो उन्होंने न्यूड आईशैडो, येलो आईलाइनर, मस्कारा और पिंक लिपस्टिक के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है.

undefined

इन तसवीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, इन आंखों की मस्ती के ….. क्या आप गाएंगे मेरे लिए. उनकी तसवीरों पर फैंस के साथ साथ सेलेब्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. जान कुमार सानू ने लिखा, रुबीना वॉयस नोट भेजूं क्या? एक यूजर ने लिखा, मस्ताने हजारों हैं… ये वाकई सच है. वहीं फैंस उनसे पूछ रहे हैं कि क्या ये आपका नागिन लुक है.

undefined

बता दें कि रुबीना दिलैक के सोशल मीडिया पर तगड़े फैन-फौलोइंग है. उनकी फोटोज मिनटों में वायरल हो जाती हैं. एक्ट्रेस अक्सर अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती दिखाई देती हैं. हालांकि लॉकडाउन में उन्होंने वेट गेन कर लिया था. इसकी वजह से ट्रोलर्स ने उनकी बॉडी शेमिंग की थी. रुबीना ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया था.

undefined

रुबीना दिलैक ने लिखा था, मेरे प्यारे शुभचिंतकों, मैं बीते काफी वक्त से ये देख रही हूं कि मेरा बढ़ा हुआ वजन आपको परेशान कर रहा है. आप लोग लगातार मुझे नफरत भरे मैसेज और मेल भेज रहे हैं. आप मुझे मेरे फैन न रहने की धमकी दे रहे हैं क्योंकि मैं मोटी हो गई हूं, अच्छे कपड़े नहीं पहनती और बड़े प्रोजेक्ट्स पाने के लिए मेहनत नहीं कर रही हूं.

undefined

आपको बता दें कि रुबीना ने कोरोना से ठीक होने के दौरान करीब 7 किलो वजन बढ़ा लिया था. बढ़े हुए वजन के कारण रुबीना खुद को काफी अनकम्फर्टेबल महसूस कर रही हैं. हाल ही में उनका लेटेस्ट सॉन्ग ‘शाहरुख खान’ रिलीज हुआ है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola