Padmaavat से लेकर Devdas तक, इन रोमांटिक फिल्मों को OTT पर देखकर आप भी हो जाएंगे इमोशनल

Updated:
विज्ञापन
romantic films

romantic films

Romantic Films: लव स्टोरी देखना किसे पसंद नहीं है, हर कपल अपनी पार्टनर के साथ ऐसी मूवी देखना चाहते हैं. ऐसे में आज आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के नाम बताएंगे, जिसे देखकर आपको वाकई में मजा आ जाएगा.

विज्ञापन

Romantic Films: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी ऐतिहासिक फिल्में बनी है, जिसमें दो लोगों के प्यार को बखूबी दिखाया गया है, उनकी लाइफ में कितनी दिक्कते आ सकती है और अंत में वे एक दूसरे से मिलेंगे की नहीं, ये सस्पेंस भी रहता है. तो चलिए आज आपको ऐसी फिल्मों के नाम बताते हैं, जो एवरग्रीन है और आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं.

Samrat prithviraj

सम्राट पृथ्वीराज
सम्राट पृथ्वीराज राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है, जो मुहम्मद गोरी को दुश्मन बनाता है, जब वह उसके भाई मीर हुसैन की मदद करता है. फिल्म पृथ्वीराज के साहस और बलिदान के साथ-साथ राजकुमारी संयोगिता के साथ उनकी खूबसूरत प्रेम कहानी को भी दर्शाती है. आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Laila majnu

लैला मजनू
लैला मजनू आज के समय की एक दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी है. जिसमें दो लोग प्यार में पड़ जाते हैं, लेकिन अपने परिवारों की वजह से वह एक नहीं हो पाते हैं. इस मूवी को आप जी5 पर देख सकते हैं.

Padmaavat

पद्मावत
ऐतिहासिक फिल्मों में से एक, पद्मावत, रानी पद्मावती के जीवन को दिखाता है. वह अपने पति के साथ खुश से जीती है, हालांकि स्थिति तब बिगड़ जाती है जब क्रूर सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी उसकी सुंदरता पर मोहित हो जाता है. इस मूवी को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Ram leela

गोलियों की रासलीला राम-लीला
गोलियों की रासलीला राम-लीला में दीपिका और रणवीर को एक दूसरे से प्यार हो जाता है, हालांकि दोनों के परिवार एक दूसरे के कट्टर दुश्मन रहते हैं. आप इस लव स्टोरी बेस्ड फिल्म को जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.

Jodha akbar

जोधा अकबर
जोधा अकबर 16वीं शताब्दी पर आधारित फिल्म है. यह जोधा बाई नाम की एक राजपूत राजकुमारी और अकबर नाम के एक मुस्लिम सम्राट के बारे में है. वे राजनीति के कारण शादी कर लेते हैं, लेकिन समय के साथ, वे वास्तव में एक-दूसरे की परवाह करने लगते हैं. इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

Devdas

देवदास
देवदास फिल्म तो लगभग सभी ने ही होगी. ये एक ऐसे शख्स की कहानी है, जिसे पारो से प्यार होता है, लेकिन उनके परिवार वालों की दुश्मनी के कारण इनकी प्रेम कहानी पूरी नहीं हो पाती है, और देव की जिंदगी बर्बाद हो जाती है. इस कल्ट मूवी को जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है.

Read Also- Friendship Based Films: दोस्तों के साथ बिताना चाहते हैं क्वॉलिटी टाइम, तो अभी OTT पर देखें ये 7 मजेदार फिल्में

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola