Roadies season 18: रणविजय सिंघा के बाद अब नेहा धूपिया ने भी किया शो छोड़ने का फैसला, जानें क्यों
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2022 12:42 PM
नेहा धूपिया जो Roadies में मेंटर्स और गैंग लीडर्स में से एक रही हैं, उन्होंने भी शो को अलविदा कहने का मन बना लिया है.
एमटीवी का रोडीज सबसे लंबे समय तक चलने वाले टीवी रियलिटी शो में से एक है. शो का 18वां सीजन जल्द ही ऑनएयर होनेवाला है लेकिन इसमें लगातार कई बदलाव फैंस को चौंका रहे हैं. सालों से रोडीज का चेहरा रहे रणविजय सिंघा ने शो छोड़ने का फैसला किया है. सोनू सूद उनकी जगह नजर आयेंगे और रोडीज़ 18 के अगले सीजन को होस्ट करेंगे. अब लेटेस्ट खबर आ रही है कि नेहा धूपिया जो शो में मेंटर्स और गैंग लीडर्स में से एक रही हैं, उन्होंने भी शो को अलविदा कहने का मन बना लिया है.
WION के साथ एक साक्षात्कार में नेहा धूपिया ने खुलासा किया कि, वह इस साल रोडीज़ का हिस्सा नहीं बनने जा रही हैं और उन्होंने इसकी वजह का भी खुलासा किया. उन्होंने कहा, “नहीं, दुर्भाग्य से मैं इस साल की ‘रोडीज’ का हिस्सा नहीं हूं, चीजें बदल गई हैं और यह हमारे और चैनल के बीच है.” नेहा धूपिया लगभग 5 साल से रोडीज से जुड़ी हुई हैं.
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए नेहा ने रणविजय के शो छोड़ने के बारे में कहा था, “इस बात से मेरा दिल टूट गया है. मैं उससे बहुत प्यार करती हूं. मैंने शो में आधा दशक बिताया. मुझे पता है कि सोनू उनकी जगह ले रहे हैं. वह बहुत प्रिय मित्र भी है. मुझे पता है कि वह बहुत अच्छा काम करेगा. लेकिन…! यह कैसा लगता है, यह नहीं बता सकता. मुझे लगता है, इसका एक हिस्सा बनने से पहले मैं रोडीज़ देखने का एक कारण रण था. मुझे यकीन है कि सोनू भी शानदार होगा.”
बता दें कि रणविजय पिछले 18 सालों से इस शो का हिस्सा थे. रणविजय भी शो छोड़ने के लिए निराश थे लेकिन वह आगे बढ़ गए. उन्होंने हिुदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत में कहा, “चैनल मेरी यात्रा का एक प्रमुख स्तंभ रहा है और मैं उनके साथ दिलचस्प काम करूंगा. रोडीज़ के इस एडिशन में, दोनों तरफ से चीजें सही नहीं बैठ रही थी. हमारी डेट्स मेल नहीं खा रही थीं और यह निराशाजनक है.”
Also Read: दीप सिद्धू की गर्लफ्रेंड संग आखिरी तसवीर वायरल, वैंलेटाइन डे पर शेयर की थी मिरर सेल्फी
सोनू सूद ने शो को लेकर इंस्टाग्राम पर लिखा था, “एमटीवी रोडीज़ की यात्रा आपको जीवन के लिए एक चैंपियन के रूप में ढालती है. चुनौतियों की ये सीरीज किसी के खिलाफ नहीं है, बस यह देखने के लिए है कि क्या आप अपनेआप में एक मजबूत संस्करण के रूप में उभरने के लिए संघर्ष करते हैं. एमटीवी रोडीज के 18वें सीजन की मेजबानी करके मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं.” बता दें कि शो मार्च में साउथ अफ्रीका में शुरू होनेवाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










