क्या Ridhima Pandit और शुभमन गिल दिसंबर में कर रहे शादी, एक्ट्रेस ने खुद बताया सच

Ridhima Pandit Shubanm Gill
रिद्धिमा पंडित और शुभमन गिल की शादी की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई. एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दिसंबर में शादी कर रहे. अब इसपर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है.
टीवी शो ‘बहू हमारी रजनीकांत’ से रिद्धिमा पंडित ने खूब लोकप्रियता हासिल की. इस समय वो अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में बनी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस दिसंबर में क्रिकेटर शुभमन गिल से शादी करने जा रही है. ये खबर आग की तरह इंटरनेट पर फैल गई और इसे लेकर गॉसिप होने लगी. अब इसपर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है और सच्चाई बताई है.
क्या रिधिमा पंडित और शुभमन गिल की हो रही शादी
रिद्धिमा पंडित ने साफ-साफ क्लियर कर दिया है कि वो शुभमन गिल से शादी नहीं कर रही हैं. सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि रिद्धिमा और शुभमन दिसंबर 2024 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे. दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. शुभमन और रिद्धिमा अपनी शादी को सीक्रेट रखना चाहते हैं, इसलिए यह कथित कपल कोई वादा नहीं कर रहा है. एक्ट्रेस ने अब क्लियर कर दिया है कि इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है.
IND vs ENG: शुभमन गिल के तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने से उनके पिता हैं नाराज, रख दी यह मांग
रिधिमा पंडित ने बताई सच्चाई
टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, रिद्धिमा पंडित ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, मैं जनर्लिस्ट के बहुत सारे कॉल्स से सुबह जागी, ऐसा होता नहीं है. ये मेरी शादी के बारे में पूछ रहे थे, लेकिन मैं कौन सी शादी कर रही हूं. अगर मेरे लाइफ में कुछ महत्वपूर्ण हो रहा है तो मैं खुद आपको बताउंगी. फिलहाल इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है.” वहीं, शुभमन ने अब तक इसपर रिएक्ट नहीं किया है. गौरतलब है कि टीम इंडिया के क्रिकेटर शुभमन गिल का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ जुड़ चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










